वाह- कर्नाटक काॅलेज के छात्र पढ़ेंगे डॉ सत्यनारायण स्नेही की कविताएँ ‘पिता का लोईया’ और ‘अम्मा के जौ’

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला जिला के धरेच से संबंधित ठियोग महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर पद पर कार्यरत कवि एवं साहित्यकार डॉ सत्यनारायण स्नेही की कविताओं को बिदर विश्वविद्यालय बिदर, कर्नाटक के स्नातक पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 170 कॉलेज में नई शिक्षा नीति 2024 के तहत बीए पांचवें सत्र के पाठ्यक्रम में विद्यार्थी ‘समकालीन साहित्य’ शीर्षक कोर्स में इनकी दो कविताएं ‘पिता का लोईया’ और ‘ अम्मा के जौ’ पढ़ेंगे।

ये कविताएं इनके चर्चित कविता संग्रह ‘इंटरनेट पर मेरा गांव’ से संकलित की गई है। वास्तव में ये कविताएं पहले भी अनेक पत्रिकाओं में छपी है और साहित्यकारों में बहुत चर्चित रही हैं।

ठियोग की सर्जक संस्था ने बधाई देते हुए कहा कि किसी भी रचनाकार के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि है कि उसकी रचना किसी पाठ्यक्रम का हिस्सा बन जाए,जिसे आगे वाली पीढ़ी पड़ेगी।

ये एक लेखक के लिए रचना में ऊर्जा का काम करती है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ भूपिंदर सिंह ठाकुर ने डॉ स्नेही की इस उपलब्धि को ठियोग महाविद्यालय के लिए गौरवान्वित क्षण बताते हुए बधाई दी है।

हिमाचल कॉलेज शिक्षक संघ HGCTA की प्रदेश अध्यक्ष डॉ वनिता सकलानी , उपाध्यक्ष डॉ निखिल सारटा, कोषाध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा, संयुक्त सचिव डॉ चंद्र वर्मा ने कहा कि यह पूरे कॉलेज कैडर के लिए गौरव की बात है कि हमारे सहकर्मी की कविताएं कक्षा में पढ़ाई जाएगी।

इसके लिए डॉ सत्यनारायण स्नेही बहुत बधाई के पात्र है। उल्लेखनीय है डॉ सत्यनारायण स्नेही ने गत 25 वर्षों से कविता और साहित्य आलोचना में अनेक पुस्तकों और शोध पत्रों के प्रकाशन के साथ हिंदी साहित्य जगत में एक विशेष पहचान बनाई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

भानुपल्ली–बिलासपुर–बेरी, चंडीगढ़–बद्दी और बिलासपुर–मनाली–लेह जैसी परियोजनाओं पर हजारों करोड़ खर्च, कई कार्य प्रगति पर- महाजन

Sun Mar 15 , 2026
हिमाचल में रेल परियोजनाओं को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यसभा में दी विस्तृत जानकारी : हर्ष महाजन एप्पल न्यूज़, शिमलाभाजपा नेता एवं सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश में चल रही रेल परियोजनाओं की स्थिति को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्र सरकार ने विस्तृत जानकारी […]

You May Like

Breaking News