file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

रामपुर बुशहर में नोगली-तकलेच मार्ग पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
रात करीब 3:30 बजे नोगली-तकलेच मार्ग पर मषेली कैंची के समीप एक बोलेरो पिकअप वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी नोगली खड्ड में जा गिरी और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही बतुना और दलोट गांव के स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक दलीप कुमार, निवासी थली (देवनगर), को वाहन से बाहर निकाला और रात भर के प्रयासों के बाद उसे रामपुर स्थित खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अंधेरे, संकरी सड़कों और सुरक्षा दीवारों की कमी के चलते ऐसे हादसे आम हो गए हैं।

प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस मार्ग पर जल्द से जल्द उचित सुरक्षा इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share from A4appleNews:

Next Post

"संकल्प से सिद्धि तक" कार्यक्रम से केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाएगी भाजपा- नंदा

Sat Jun 7 , 2025
एप्पल न्यूज, ठियोग/ शिमला भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि विकसित भारत का अमृतकाल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल । 9 जून 2025 को देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। भाजपा […]

You May Like

Breaking News