हिम-ईरा सुनिश्चित करेगी महिलाओं की आजीविका, आनी में खंड विकास अधिकारी ने शुरु की योजना

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

हिम-ईरा महिलाओं की आजीविका को सुनिश्चित करेगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण विकास विभाग हिम-ईरा में महिलाओं की आजीविका सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

खंड विकास अधिकारी आनी बबनेश चड्डा ने ये यह बात खंड विकास कार्यालय में हिम-ईरा के उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत स्वंय सहायता समूहों की खंड विकास कार्यालय की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी। उद्घाटन के मौके पर स्वंय सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।


उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत साप्ताहिक मार्किट या दुकान लगाई जाएगी। इसमें स्वंय सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बिक्री के लिए रखा जाएगा।

इससे महिलाओं को अपनी आजीविका सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। आगामी समय में भी हिम-ईरा नाम से ये दुकानें साप्ताहिक तौर पर लगाई जाएंगी।
खंड विकास कार्यालय आनी के परिसर, जलोड़ी जोत और दलाश में ये अस्थायी दुकानें साप्ताहिक तौर पर लगाई जानी हैं ताकि महिलाओं के उत्पाद लोगों तक पहुंच सकें।

बबनेश चड्डा ने कहा कि खंड विकास कार्यालय परिसर में भविष्य में हिम-ईरा की दुकान स्थायी तौर पर लगाने पर भी विचार किया गया है। जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा।

उद्घाटन अवसर पर खंड विकास कार्यालय आनी के अधिकारी कर्मचारियों सहित विभिन्न स्वंय सहायता समूहों की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

Share from A4appleNews:

Next Post

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को सिरे चढ़ाने के लिए हिमाचल सरकार प्रतिबद्ध

Sun Mar 27 , 2022
एप्पल न्यूज़,आनी महिला एवं बाल विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इससे संबंधित योजनाओं को सिरे चढ़ाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। समय समय पर योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार द्वारा उचित दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। योजनाएं को धरातल पर उतारने के लिए कड़ी […]

You May Like

Breaking News