गानवी में “बादल फटने” से करोड़ों की क्षति, 11 मकान 3 दुकानें और पुलिस चौकी को हुआ नुकसान, SDM हर्ष अमरेंद्र ने लिया जायजा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने आज ग्राम पंचायत गानवी का दौरा किया और कल शाम बादल फटने से गाँव के कुछ हिस्सों में हुई क्षति का निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया तथा पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर पंचायत प्रधान राजकुमारी, उपप्रधान जगदीश मेहता, वार्ड सदस्य केदार मिश्रा सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एसडीएम ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए पंचायत को प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने, भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों और मार्गों को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए।

प्रारंभिक आकलन के अनुसार निजी सम्पत्ति को हुए नुक़सान का विवरण इस प्रकार है—

11 मकानों को क्षति – अनुमानित मूल्य ₹11,00,000

3 दुकानों को क्षति – अनुमानित मूल्य ₹5,00,000

1 शेड को क्षति – अनुमानित मूल्य ₹50,000

3 किरायेदारों की वस्तुओं को क्षति – अनुमानित मूल्य ₹1,50,000

इस प्रकार लोगों की निजी संपत्ति को कुल लगभग ₹18,00,000 का नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त पुलिस चौकी को ₹2,00,000 का नुकसान हुआ है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, वन, जलशक्ति एवं अन्य विभागों की संपत्ति को भी लाखों रुपये का नुकसान पहुँचा है, जिसका आकलन किया जा रहा है ।

एसडीएम ने कहा कि प्रशासन प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता करेगा और शीघ्र राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन के साथ सहयोग करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

इतिहास का "चौथा" सबसे "बड़ा सत्र" होगा इस बार का हिमाचल विधानसभा का "मॉनसून सत्र"- पठानिया

Thu Aug 14 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला शिमला:   विधान सभा सचिवालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि मॉनसून सत्र का शुभारम्भ 18 अगस्त,2025 को सोमवार के दिन अपराह्न 2:00 बजे होगा तथा 02 सितम्बर, 2025 तक चलेगा। यह चौदहवीं विधान सभा का नवम सत्र होगा जिसमें […]

You May Like

Breaking News