शिमला जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 24 मई को शिलारू में, बिलासपुर में होगी राज्यस्तरीय

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

Himachal Athletic Association द्वारा जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के तहत Shimla जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन 200 मीटर सिंथेटिक ट्रैक, शिलारू में होगा।

इस प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के साथ-साथ विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें U-20, U-18, U-16 तथा U-14 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग शामिल हैं।

जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 14 जून 2026 तक Bilaspur में आयोजित होगी।

इसके बाद चयनित खिलाड़ी नॉर्थ ज़ोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो 14 से 16 सितंबर 2026 तक Dehradun अथवा Puducherry में प्रस्तावित है।

संघ के महासचिव C. P. Mehta ने खिलाड़ियों से समय पर पंजीकरण करवाने और प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी करने की अपील की है।

Share from A4appleNews:

You May Like