हिमाचल भाजपा ने 17 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के 17 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इन नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कहा कि अनुभवी नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
जारी सूची के अनुसार चंबा का प्रभारी विधायक विपिन परमार तथा सह-प्रभारी रमेश राणा, नूरपुर का प्रभारी पूर्व सांसद सुरेश चंदेल तथा सह-प्रभारी विनय शर्मा, कांगड़ा का प्रभारी विधायक विक्रम ठाकुर तथा सह-प्रभारी संजीव शर्मा, देहरा का प्रभारी राजेश ठाकुर तथा सह-प्रभारी वंदना योगी, पालमपुर का प्रभारी विनोद ठाकुर तथा सह-प्रभारी पंकज जमवाल, लाहौल-स्पीति का प्रभारी नितिन कुमार तथा सह-प्रभारी ज्योति कपूर, कुल्लू का प्रभारी बिहारी लाल शर्मा तथा सह-प्रभारी प्रियंता शर्मा, मंडी का प्रभारी सुरेश भारद्वाज तथा सह-प्रभारी भीम सेन, सुंदरनगर का प्रभारी तिलकराज शर्मा तथा सह-प्रभारी कुसुम सदरेट, हमीरपुर का प्रभारी अमित ठाकुर तथा सह-प्रभारी प्रियव्रत शर्मा, ऊना का प्रभारी शिशु भाई धर्मी तथा सह-प्रभारी विशाल चौहान, बिलासपुर का प्रभारी रश्मिधर सूद तथा सह-प्रभारी देशराज शर्मा, सोलन का प्रभारी राजपाल सिंह तथा सह-प्रभारी संदीपनी भारद्वाज, सिरमौर का प्रभारी डॉ. संजय ठाकुर तथा सह-प्रभारी राकेश डोगरा, महासू का प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार तथा सह-प्रभारी आशुतोष वैद्य, शिमला का प्रभारी सुमीत शर्मा तथा सह-प्रभारी अजय ठाकुर और किन्नौर का प्रभारी अजय राणा तथा सह-प्रभारी विजय परमार को नियुक्त किया गया है।


इसके अलावा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा को भाजपा के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की विचारधारा के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी संगठनात्मक अभियानों और जनसंपर्क कार्यक्रमों को सफल बनाने में इन पदाधिकारियों का अनुभव और सक्रियता संगठन के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

गरीब एवं भूमिहीनों के अतिक्रमण मामलों में राहत के लिए नीति बनाएगी सरकार: मुख्यमंत्री

Thu Jul 16 , 2026
एप्पल न्यूज़, हमीरपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी भूमि पर वर्षों से बसे गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में राहत देने के लिए नई नीति बनाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस संबंध में उच्चतम न्यायालय के […]

You May Like