file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

सेब खरीद को लेकर सरकार सख्त- किलो के हिसाब से होगी खरीद, नहीं माने आढ़ती तो HPMC को उतारेगी मैदान में सरकार- जगत नेगी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में सेब खरीद मुद्दा लगातार बढ़ता जा रहा है। दरअसल सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने इस साल से मंडियों में सेब को किलो के हिसाब से बेचने का फैसला लिया है।

यह आढ़तियों को रास नहीं आ रहा है। उसकी वजह ये है कि नई व्यवस्था से आढ़ती नाराज़ है। परिणामस्वरूप 20 दिनों से किलो के हिसाब से सेब खरीदने के बाद अब आढ़तियों ने हड़ताल का रुख किया है।

इस मसले पर आज शिमला मे बागवानी मंत्री जगत नेगी ने दो टूक साफ कर दिया है कि प्रदेश सरकार ने किलो के हिसाब से सेब बेचने का जो फैसला लिया है वह किसी भी सूरत में वापिस नहीं किया जायेगा। आढ़तियों को किलो के हिसाब से ही सेब खरीदना होगा।

इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बागवानों को लूट से बचाया जा सके इसलिए य़ह फैसला लिया गया है।

बागवानी मंत्री ने साफ़ किया कि यदि आढ़ती किलो के हिसाब से सेब खरीद नहीं करते तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आढ़तीयो ने अधिक दवाब बनाया तो सरकार प्रभावित मंडियों में बाहरी राज्यों से आढ़तीयो को बुलाएगी और ( HPMC ) एचपीएमसी के माध्यम से भी सेब खरीद करेगी। मगर बागवानों के हितों से पीछे नहीं हटेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- रोहडू चिडग़ांव में बादल फटने से भारी तबाही, 3 लोग दबे,दादा- दादी और पोता मलबे में लापता

Sat Jul 22 , 2023
एप्पल न्यूज, रोहडू शिमला शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल की चिड़गांव की उपतहसील जांगला डिसवाणी पंचायत के जगोटी में बादल फटने से स्थानीय लैला खड में बाढ़ आ गई। बीती रात बादल फटने से एक भोजनालय ढह गया। इसमें रह रहे तीन लोग मलबे में दबकर लापता हो गए हैं। […]

You May Like

Breaking News