आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, केंद्र ने हिमाचल सरकार के प्रयासों की सराहना की

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
गृह मंत्रालय (MHA) के अतिरिक्त सचिव (आपदा प्रबंधन) की अध्यक्षता में 20 जुलाई 2026 को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ. पुष्पेंद्र राणा, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान PDNA-2023 तथा विभिन्न आपदा न्यूनीकरण (Mitigation) परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा में पुनर्बहाली (Recovery), पुनर्निर्माण (Reconstruction) और आपदा जोखिम न्यूनीकरण से जुड़े कार्यों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई।
गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य ने पुनर्बहाली, पुनर्निर्माण और न्यूनीकरण परियोजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रगति की है। मंत्रालय ने राज्य सरकार को परियोजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अपनी मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
बैठक में NDMA की सदस्य रीता ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विकसित Output and Outcome Monitoring Framework की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने इसे पुनर्बहाली एवं पुनर्निर्माण परियोजनाओं की व्यवस्थित निगरानी के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह मॉडल परियोजनाओं की प्रगति और परिणामों के प्रभावी मूल्यांकन में सहायक सिद्ध होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हर्ष महाजन ने राज्यसभा में उठाया हिमाचल में नशा मुक्ति केंद्रों का मुद्दा, केंद्र का खुलासा, हिमाचल सरकार ने नहीं भेजा कोई प्रस्ताव

Tue Jul 21 , 2026
युवाओं के भविष्य पर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं, केंद्र की योजनाओं का लाभ दिलाने में पूरी तरह विफल : हर्ष महाजन एप्पल न्यूज़, शिमला ।भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश में सरकारी अस्पताल आधारित नशा मुक्ति सुविधाओं को लेकर पूछे गए प्रश्न पर […]

You May Like

Breaking News