सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिमला पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 3 मामलों में 4 आरोपी 53.56 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के कोटखाई, ढली और रामपुर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 53.56 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। इन मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा सभी मामलों में आगामी जांच जारी है।
कोटखाई में 29.43 ग्राम चिट्टा बरामद
पुलिस थाना कोटखाई में FIR No. 78/2026, दिनांक 08.09.2026, धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। डिटेक्शन सेल ठियोग की टीम गश्त एवं नशीले पदार्थों की तलाश के दौरान कोकूनाला, कोटखाई क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अंकित वर्मा पुत्र बलदेव सिंह, निवासी कोटखाई, जिला शिमला, उम्र 33 वर्ष, गुम्मा बाजार के समीप पुलिस गुमटी के सामने कार में चिट्टा लेकर मौजूद है।


सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 29.43 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ढली में दो आरोपियों से 3.500 ग्राम हेरोइन बरामद
पुलिस थाना ढली में अभियोग संख्या 89/2026, दिनांक 07.09.2026, धारा 21 व 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से 3.500 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया।
आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार पुत्र राजा राम, निवासी मनीमाजरा, चंडीगढ़, उम्र 30 वर्ष तथा शालू पुत्री स्वर्गीय श्री मुडू, निवासी चंडीगढ़, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और मामले की आगामी जांच जारी है।


रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टा और नकदी बरामद
वहीं, पुलिस थाना रामपुर में अभियोग संख्या 96/2026, दिनांक 08.09.2026, धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम गश्त एवं अपराध निरोधक ड्यूटी के दौरान ल्हासा स्थित रेन शेल्टर के समीप मौजूद थी। इस दौरान एक व्यक्ति की तलाशी ली गई।
तलाशी में उसके कब्जे से 20.630 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा ₹330 नकद बरामद किए गए। आरोपी की पहचान शिवम कुमार नर, उम्र 28 वर्ष, निवासी पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
शिमला पुलिस ने इन मामलों में बरामद नशीले पदार्थों को नियमानुसार कब्जे में लेकर जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों की भी जांच की जा रही है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News