निबंध लेखन प्रतियोगिता में बायल, कोयल और दत्तनगर स्कूलों के विद्यार्थियों ने हासिल किए पुरस्कार
रामपुर बुशहर, 10 नवम्बर। वर्ष 2026 में भारत द्वारा BRICS की अध्यक्षता किए जाने के उपलक्ष्य में 1 से 7 नवम्बर तक सतत् एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
जीवन शैली सप्ताह मनाया गया। इस दौरान विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार एसजेवीएन के रामपुर जल विद्युत स्टेशन (रामपुर एचपीएस) द्वारा ऊर्जा संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के तहत परियोजना के विभिन्न कार्यालयों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। इसके अतिरिक्त परियोजना प्रभावित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में घरेलू ऊर्जा बचत विषय पर विभिन्न श्रेणियों में निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय माध्यमिक विद्यालय बायल, राजकीय उच्च विद्यालय कोयल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में रान्या, अजय, तन्मय, पल्लवी एवं वियांन (राजकीय माध्यमिक विद्यालय बायल), कंचन, आशु, सेजल, परणीत एवं आरती (राजकीय उच्च विद्यालय कोयल) तथा वेदिका, आरुषि चौहान, प्रीति ठाकुर, आयुष कुमार सोनी, पायल दत्ता एवं धैर्य श्याम (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर) ने विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए।
विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए 10 नवम्बर को रामपुर एचपीएस के बायल स्थित सम्मेलन कक्ष में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह, विभागाध्यक्षों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
समारोह में परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह ने सभी प्रतिभागियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को घरेलू स्तर पर बिजली की बचत के उपाय अपनाने तथा समाज में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा का विवेकपूर्ण उपयोग न केवल संसाधनों के संरक्षण में सहायक है, बल्कि सतत् एवं पर्यावरण अनुकूल भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।






