file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

जुब्बल में 50 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार, 4 दिन का पुलिस रिमांड, आरोपी के खिलाफ पहले भी ND&PS एक्ट के तहत 2 मामले दर्ज

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डिटेक्शन सेल, उपमंडल रोहड़ू की टीम ने हाटकोटी के समीप गलू में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को लगभग 50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से करीब 50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान संजू राही उर्फ माधव (29) पुत्र प्रेम राय, निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।


पुलिस जांच में आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत पहले भी दो मामले दर्ज हैं। वर्ष 2020 में पुलिस थाना जुब्बल में उसके कब्जे से 6.5 ग्राम चिट्टा बरामद होने पर मामला दर्ज किया गया था। वहीं, वर्ष 2025 में पुलिस थाना रोहड़ू में कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडीन HCL युक्त कफ सिरप की 70 बोतलें बरामद होने पर धारा 22 ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।
इस संबंध में पुलिस थाना जुब्बल में FIR संख्या 60/2026 दिनांक 07 नवंबर 2026 को धारा 21 ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशे के इस कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राष्ट्रपति ने नगर परिषद ठियोग को देश के टॉप -20 शहरी स्थानीय निकायों में शामिल होने पर किया सम्मानित, स्वच्छ सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश ने बढ़ाया गौरव

Wed Nov 11 , 2026
शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त किया प्रतिष्ठित पुरस्कार एप्पल न्यूज़, शिमला /ठियोग मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं नेतृत्व तथा हिमाचल प्रदेश को स्वच्छ, हरित और सतत विकास का आदर्श बनाने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के फलस्वरूप प्रदेश ने […]

You May Like

Breaking News