file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

रामपुर रचोली में 11.5 ग्राम चिट्टे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन का पुलिस रिमांड

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow


रामपुर बुशहर, 15 नवंबर। शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को करीब 11.5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, डिटेक्शन टीम रामपुर ने रचोली के समीप रोपड़ू नाला में एक कार की तलाशी ली। इस दौरान कार में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से कुल लगभग 11.5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकेश (45) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी तहसील रामपुर, जिला शिमला, पंकज शर्मा (25) पुत्र रोशन लाल शर्मा निवासी तहसील रामपुर, जिला शिमला तथा पुष्पेंद्र उर्फ पुशी (32) पुत्र नीलम चंद निवासी तहसील निरमंड, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
पुलिस थाना रामपुर में इस संबंध में 13 नवंबर 2026 को FIR संख्या 134/2026 के तहत ND&PS एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News