सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

कोरोना से मुक्ति की ओर हिमाचल, 5 दिन से कोई केस नहीं

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल में कोरोना वायरस ज्यादा असर नहीं कर पाया है। प्रदेश में यह बीमारी अब तक 40 लोगों को ही अपनी गिरफ्त में ले पाई है। हिमाचल के सीमा क्षेत्रों को सील करने और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की सख्ती से निगरानी की वजह से इस बीमारी को पांव पसारने से रोका जा सका। हिमाचल में 25 कोरोना संक्रमित ठीक हो गए हैं। अब अस्पतालों में 10 मरीज उपचारधीन है। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की हालत ठीक है। कोरोना को मात देकर हिमाचल आगे बढ़ रहा है। 15 दिन पहले ऊना और सोलन में कोरोना के मामले बढ़ने से जहां सरकार की चिंता बढ़ गई थी, वहीं बीते पांच दिनों से कोरोना के नए मामले न आने से हिमाचल की जनता ने राहत की सांस ली है। विज्ञापन स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि हिमाचल में कोई भी कोरोना पॉजिटिव का गंभीर मामला नहीं है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि हिमाचल में कोरोना पर काफी हद तक काबू पा लिया है। आगे भी नियमों का पालन किए जाने से इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है। हिमाचल में कोरोना का गंभीर मामला नहीं है। लोगों को जल्दी छुट्टी होनी शुरू कर दी जाएगी। प्रदेश में अब तक 10128 लोगों को निगरानी में रखा था। इनमें 5852 लोगों ने 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर ली है। प्रदेश में कोरोना को लेकर अब तक 5106 लोगों की जांच की गई। 5022 लोगों की रिपोर्ट अब तक निगेटिव आ चुकी है। सोमवार को राज्य में 205 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 161 की निगेटिव रिपोर्ट आई। जबकि 44 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकि है। नया मामला नहीं आया तो तीन के बाद कोरोना मुक्त होगा हिमाचल सीएम ने उम्मीद जताई है कि नया मामला नहीं आया तो तीन मई के बाद हिमाचल कोरो

Share from A4appleNews:

Next Post

जयराम सरकार के मंत्री एक महीने से अज्ञातवास में, जनता परेशान मंत्रियों का कोई निश्चित अता पता नहीं- कांग्रेस

Tue Apr 28 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों के पिछले एक महीने से अधिक समय से अज्ञातवास में रहने पर हैरानी जताते हुए कहा है कि आपदा की इस स्थिति में इन मंत्रियों को प्रदेश की कोई चिंता नही है। उन्होंने कहा है कि जब […]

You May Like

Breaking News