IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

पर्यटकों की एंट्री पर लगे प्रतिबंध, कारोबारियों ने चेताया- नहीं माने तो बाज़ार करेंगे बंद

7
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कोरोनाकाल के बीच पर्यटकों को हिमाचल आने देने की अनुमति पर शिमला व्यापारमंडल मुखर हो गया है। व्यापारमंडल ने शिमला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और मुख्यमंत्री से पर्यटकों को हिमाचल में न आने देने  की मांग की है। यही नहीं व्यापारमंडल ने बाजार बंद रखने की चेतवानी भी दी है। व्यापारमंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पिछले 125 दिन से शहर के लोगो ने प्रशासन और सरकार का पूरा सहयोग दिया है। लेकिन अब सरकार ने पर्यटकों के लिए हिमाचल के द्वार खोल दिये है इससे कोरोना के फैलने का खतरा ज्यादा हो जाएगा। पर्यटकों को सरकार ने कोविड टेस्ट करवा कर आने को कहा है लेकिन बाहरी राज्यो में दो हजार में फर्जी तरीके से टेस्ट की रिपोर्ट नेगिटिव दी जा रही है और ऐसा भी सम्भव है कि पर्यटन बाद में भी पोज़िटिव हो सकता है और यदि कोई पोज़िटिव मामला आता है तो यहां दुकानदारो से लेकर कई लोग उसके सम्पर्क में आने से इस बीमारी की चपेट में आ सकते है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर आज उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है और मांग की गई है कि जब तक कोरोना का संक्रमण कम नहीं होता है तब तक पर्यटकों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया जाए और सरकार ने जो फैसला लिया है उसे वापिस ले और यदि सरकार अपना फैसला वापिस नही लेती है तो बाजारों को बंद भी किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

समय पर होंगे पंचायत के चुनाव, तैयारियां जोरों पर: वीरेन्द्र कंवर

Tue Jul 7 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में ग्राम पंचायतो के चुनाव समय पर होंगे। उन्होंने कहां की 73वें संवैधानिक संशोधन के अनुसार हर 5 वर्ष के बाद पंचायत व स्थानीय निकायों के चुनाव होते हैं हालांकि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस […]

You May Like

Breaking News