38.25 लाख सालाना बोली में गई नगर परिषद रामपुर बुशहर की बहुचर्चित पार्किंग, किया मालामाल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

नगर परिषद रामपुर की वार्ड नंबर तीन बनी पार्किंग की नीमाली प्रक्रिया वीरवार को हंगामें के बीच पूरी कर ली गई है। जिसमें सबसे अधिक 38 लाख 25 हजार रूपए सालाना की बोली लगाई गई। इस पूरी प्रक्रिया को कार्यकारी अधिकारी डीसी नेगी की अध्यक्षता में पूरा किया गाय। जबकि परिषद अध्यक्ष सुमन घागटा भी मौजूद रही। परिषद ने इसके लिए 12 लाख रूपए शुरूआती बोली निर्धारित की थी। इसके लिए नगर परिषद के पास 24 के करीब आवेदन आए थे और सभी से एक एक लाख रूपए प्रतिभुति राशि ड्राफ्ट के माध्यम से ली गई थी।

\"\"


सभागार में जैसे ही परिषद के अधिकारियों द्वारा बोली दाताओं को टर्म एडं कंडीशन के बारे में बताया तो कुछ बोली दाताओं में इसमें आपत्तियां दर्ज करवाई। उनका कहना था कि परिषद द्वारा निर्धारित की गई 12 लाख की राशि बहुत अधिक है, इससे न केवल बोलीदाता को नुकसान उठाना पड़ेगा बल्कि कार पार्किंग करने वालों को भी नुकसान होगा। सबसे अधिक बोली देने वाले व्यक्ति को 18 फीसद जीएसटी भी अपने आप ही जमा करवाना होगा और पार्किंग का संचालन ठेकेदार द्वारा तीन सालों तक किया जाएगा और आगामी दो वर्षों की राशि साल खत्म होने से एक माह पूर्व ही जमा करवानी होगी।

\"\"

वहीं इस पार्किंग में 150 वाहनों को एक समय में पार्क किया जाएगा और हर फ्लोर में एक एक चालक व एक अतिरिक्त चालक भी रखना होगा। रात के समय लाईट जला कर रखनी होगी और रात्रि ड्यूटी के एक चालक और चौकीदार का भी इंतजाम करना होगा। इसमें ठेकेदार को नगर परिषद रामपुर के क्षेत्र के युवाओंं को प्राथमिकता देनी होगी। सबसे अधिक बोली देने वाले ठेकेदार को पंद्रह दिनों में प्रथम वर्ष की राशि जमा करवानी होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी में कोरोना से छठी मौत, हिमाचल प्रदेश में 17 पहुंची मरने वालों की संख्या- राज्य में रिकॉर्ड 156 पॉजिटिव

Fri Aug 14 , 2020
एप्पल न्यूज़, मंडी हिमाचल प्रदेश में कोरोना से एक और मौत हो गई। मंडी जिले के सराज विधानसभा हलके के गांव बाड़ा के रहने वाले 68 वर्षीय व्यक्ति ने गुरूवार दोपहर को नेरचौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देवेंद्र शर्मा ने बताया […]

You May Like

Breaking News