IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल में कंगना के समर्थन में सड़कों पर उतरी भाजपा महिला और युवा मोर्चा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

महाराष्ट्र में कंगना रनौत के ऑफिस को बीएमसी द्वारा तोड़े जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में लोग कंगना के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं और इस घटना के खिलाफ रोष व्यक्त कर रहे हैं। शिमला में भाजपा महिला मोर्चा और विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने मिल कर महाराष्ट्र सरकार और कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की।

\"\"

महिलाओं ने कहा कि कंगना रनौत हिमाचल की बेटी है। प्रदेश की सभी महिलाएं और लोग कंगना के साथ खड़े है। कंगना का ऑफिस तोडना गैर क़ानूनी है क्यूंकि 30 सितम्बर तक महाराष्ट्र में तोड़-फोड़ करना प्रतिबंधित है फिर भी कंगना का दफ्तर तोड़ा गया।

भाजपा महिला मोर्चा कि प्रदेश महामंत्री शीतल व्यास ने कहा कि कंगना ने सुशांत और ड्रग्स को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने इस तरह की कायराना हरकत की है। शिवसेना शेरों की पार्टी कही जाती है लेकिन जो घटना हिमाचल की बेटी के साथ की गयी है वह हरकत गीदढ़ की है।

महिला मोर्चा हिमाचल की अध्यक्ष जो पहले ही कंगना के घर तोड़ने के बदले प्रियंका गांधी के शिमला में घर तोड़ने की धमकी दे चुकी हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी जो महिला के अधिकारों और सुरक्षा की दुहाई देती है वह पूरे मामले को लेकर चुप है।

महिला मोर्चा ने कंगना के साथ हुई इस घटना के लिए उद्धव ठाकरे, संजय राउत और राहुल गांधी को चूड़ियां भेजी हैं और चेतावनी दी है कि अगर शिवसेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो हिमाचल से हजारों महिलायें महाराष्ट्र जाकर शिवसेना के दफ्तर का घेराव करेंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

सभी धार्मिक संस्थानों में मानक संचालन प्रक्रिया को करना होगा सुनिश्चित

Thu Sep 10 , 2020
एप्पल न्यूज़, कुल्लु उपायुक्त डा0 ऋचा वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक संस्थानों को खोलने हेतु मानक संचालन प्रक्रिया जारी की गई है। इसके अनुसार जिला के सभी धार्मिक संस्थानों में मानक संचालन प्रक्रिया  तथा प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को […]

You May Like

Breaking News