किन्नौर-लाहौल स्पीति में बर्फबारी, मनाली-लेह मार्ग बंद, ठंड बढ़ी

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर/केलंग

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर में रविवार से ही बर्फबारी का सिलसिला जारी है। ऊंची चोटीयाँ बर्फ से ढक गई है। जिससे तापमान में काफी गिरावट के साथ ही ठंड काफी बढ़ गई है।

\"\"

जानकारी के अनुसार गोंदला और सीस्सू में 6 इंच, केलंग में 8 इंच जबकि पटसेउ व बारालाचा दर्रे पर करीब डेढ़ फीट बर्फबारी हुई है।

बर्फबारी के चलते मनाली-लेह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिये बन्द हो गया है। लेह की ओर जा रही सेना की आपूर्ति को सटिंगरी में ही रोक दिया गया है।

वहीँ बर्फबारी से  घाटी में परिवहन निगम की बस सेवाओं पर भी विराम लग गया है। बर्फबारी से घाटी में जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोमवार सुबह से ही बिजली भी गुल है।

वहीं दूसरी तरफ जनजातीय जिला किन्नौर की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं में रविवार दोपहर बाद से ही रुक रुक कर हिमपात हो रही है जिससे जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जबकि  निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। 

उधर जिला कुल्लू की श्रीखंड महादेव चोटी पर भी ताजा हिमपात हुआ है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सरकार के प्रयासों से कृषि क्षेत्र हुआ सुदृढ़, समस्याओं का हुआ समाधान- लाखों किसानों को मिला करोड़ों का अनुदान

Mon Nov 2 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश के 90 प्रतिशत लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं जिनमें से लगभग 62 प्रतिशत लोग सीधे तौर पर कृषि गतिविधयों से जुड़े हुए हैं और जीवन यापन के लिए कृषि पर निर्भर हैं। राज्य के सकल घरेलू […]

You May Like

Breaking News