IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

युवा HPS चंद्रशेखर ने संभाला रामपुर बुशहर के DSP का पदभार

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर।

रामपुर बुशहर में नए एसडीपीओ के रूप में अब चंद्रशेखर सेवाएं देंगे। उन्होंने बुधवार को अपना कार्यभार संभाला। चंद्रशेखर इससे पूर्व जुनगा बटालियन में सेवारत थे। रामपुर बुशहर से अभिमन्यु वर्मा का श्री नैना देवी के लिए तबादला किया गया है। बुधवार को विधिवत तौर पर चन्द्रशेखर ने अवभीमन्यु वर्मा से चार्ज लिया।

\"\"


2009 बैच के एचपीएस अधिकारी चंद्रशेखर सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के रहने वाले हैं। वर्ष 2009 में उन्होंने बतौर इंस्पेक्टर शिमला में पुलिस विभाग में सेवाएं देना शुरू किया। वर्ष 2014 के बाद तीन वर्षों तक सीबीआई में भी सेवाएं दी।
उन्होंने बताया कि हर क्षेत्र की अपनी कुछ समस्याएं रहती हैं और वे जल्द ही रामपुर बुशहर में लोगों को आ रही दिक्कतों का निवारण करने का प्रयास करेंगे। यातायात व्यवस्था, नशे पर लगाम लगाना और हर प्रकार के गैर कानूनी कार्यों पर लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि आम आदमी की समस्या को पुलिस प्राथमिकता से निपटाने का प्रयास करेगी। साथ ही आम जनता के सहयोग से समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर प्रयास किया जाएगा।

सर्वहितकारी व्यापार मंडल ने किया स्वागत

आज सर्वहितकारी व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल DSP रामपुर अभिमन्यु वर्मा से मिला और उनके अविस्मरणीय कार्यकाल के लिए उनका धन्यवाद किया। अभिमन्यू वर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान रामपुर के व्यापारियों के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया.
इसी अवसर पर सर्वहितकारी व्यापारमंडल के सदस्यों ने नई नियुक्त dsp चंद्रशेखर का भी स्वागत किया । इस अवसर पर चंद्रशेखर जी के साथ शहर और व्यापारियों से जुड़े कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई और भविष्य में एक दूसरे के पूर्ण सहयोग की बात कही। DSP चंद्रशेखर ने सर्वहितकारी व्यापार मंडल के सदस्यों का भी उसी गर्मजोशी से स्वागत किया जितना व्यापारमंडल ने उनका किया।।।

Share from A4appleNews:

Next Post

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन”, RC नेगी ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

Tue Nov 3 , 2020
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर1500 मेवा – नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन में केन्द्रीय सतर्कता आयोग भारत सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार दिनांक 27 से 2 तक “सतर्क भारत समृद्ध भारत” थीम पर “सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2020” का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ परियोजना प्रमुख रवि चन्द्र नेगी द्वारा दिनांक 27 को 11 बजे […]

You May Like

Breaking News