रक्षा मंत्री ने राज्यपाल से की चर्चा, पूर्व सैनिकों व सैन्य व्यवस्था का लाभ लेने का दिया सुझाव

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से दूरभाष पर बातचीत कर कोविड-19 को लेकर राज्य की स्थिति और सुविधाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल से कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में राज्य के पूर्व सैनिकों को शामिल करने और सैन्य व्यवस्था का लाभ लेने का सुझाव दिया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक हैं और यहां कई प्रकार से सैनिक व्यवस्था भी उपलब्ध है। यह दौर महामारी का है। इसलिए, इस दौरान राज्य को अपने पूर्व सैनिकों की सेवाएं कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनिक गेस्ट हाउस, रेस्ट हाउस व अन्य मेडिकल सुविधाओं का भी लाभ लिया जा सकता है।

सिंह ने महामारी के खिलाफ प्रदेश स्तर पर किए जा रहे विभिन्न प्रयासों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मिलकर इस चुनौती का सामना किया जा सकता है। मुश्किल की इस घड़ी में हमें अपने स्तर पर योगदान देना चाहिए।

राज्यपाल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री द्वारा हिमाचल के प्रति व्यक्त उनकी चिंता पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में पूर्व सैनिकों और सैन्य व्यवस्था के नेटवर्क इस दिशा में पहले से ही क्रियाशील है, जिसका लाभ और प्रभावी तरीके से लिया जाएगा ताकि इस लड़ाई में विजय हासिल की जा सके।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों पर कार्य योजना बनाकर महामारी के खिलाफ क्षेत्रीय स्तर पर पूर्व सैनिकों की अधिक से अधिक सेवाओं को लेकर मजबूती से काम किया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री की राज्य के प्रति संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- कोटखाई के फनैल गांव में आग का ताण्डव, 5-6 घर जलकर राख, एक महिला की मौत की भी सूचना

Wed Apr 28 , 2021
एप्पल न्यूज़, कोटखाई शिमला ज़िला के कोटखाई क्षेत्र में आग से करीब आधा दर्जन रिहायशी मकान जलकर राखहो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक बुजुर्ग के भी आग की चपेट में आने से दुःखद मौत हो गई है। आग का ये तांडव कोटखाई तहसील के […]

You May Like

Breaking News