12 मुखी “बमाण” पर होगी बुशहर के राजा वीरभद्र सिंह की अंतिम यात्रा

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

शर्मा जी, एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

बुशहर रियासत और हिमाचल प्रदेश के अंतिम राजा वीरभद्र सिंह की अंतिम विदाई 12 मुखी बमाण पर होगी। बुशहर रियासत के किन्नौर, डंसा, लालसा, कूहल और अन्य क्षेत्रों के ‘बड़ई’ ‘ओड’ दो दिन से लगातार बमाण के निर्माण में जुटे हैं।

शुक्रवार सुबह से ही 7 बड़ई इस काम मे लगे हैं। उन्होंने कहा कि केवल राजा के परिवार के लिए ही 12 मुखी बमाण बनाया जाता है। जबकि राणा, ठाकुर और कुँवर के लिए 8 और 10 मुखी बमाण बनाए जाते हैं।

इस बमाण को शुद्ध देवदार की लकड़ी से बनाया जाता है। जिसमें हाथी के जीभ निकले 12 मुख बनाए जाते हैं। साथ ही फूल और पत्तियों की नक्काशी की जाती है। वहीं आम लोगों के लिए सामान्य बमाण बनाए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि राज कुमार की मृत्यु पर कई वर्ष पूर्व भी उन्होंने बमाण बनाया था। भगवान न करे उन्हें फिर ऐसा बमाण बनाने का मौका मिले क्योंकि राजा वीरभद्र सिंह जैसी शख्सियत दूसरी नहीं हो सकती।

Share from A4appleNews:

Next Post

राजा वीरभद्र सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार , सीएम सहित वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sat Jul 10 , 2021
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का शनिवार को जिला शिमला के रामपुर बुशैहर स्थित उनके पैतृक स्थान पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, वन मंत्री राकेश पठानिया, भाजपा एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित […]

You May Like