file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

जयराम जी बने हैं “नाटी king” पर बागवानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते, बागवानी व स्वास्थ्य मंत्री बने हैं “नारद मुनि”- विक्रमादित्य

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर में रामपुर और ननखड़ी  के पंचायती राज संस्थाओं के जीते हुए प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस दौरान रामपुर के विधायक नंदलाल समेत  जिला परिषद अध्यक्ष  व् कांग्रेस  के जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
उन्होंने इस दौरान जनप्रतिनिधियों को कहा कि गांव का विकास पंचायत प्रतिनिधियों के सोच  और  दूरदृष्टि पर निर्भर करता है. इसलिए उनका दायित्व बनता है कि वह अपने क्षेत्र के विकास और कल्याण के प्रति हमेशा तत्पर रहें।

उन्होंने इस दौरान  उन महिला पंचायत प्रधानों के परिवार और
पतियों को भी सचेत किया जो पंचायत के कार्यो में हस्तक्षेप करते है।
उन्होंने हिमाचल के ऊपरी हिस्से में बढ़ रही प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता जाहिर की और कहा अब संतुलित विकास की जरूरत है। हमे अब वर्षो पुराने तकनीकों से सुरंगो की खुदाई व् अन्य कार्यो को विराम  देना होगा।
उन्होंने हिमाचल के मुख्य मंत्री को भी तंज कस्ते हुए नाटी किंग के नाम से पुकारा और कहा हिमाचल के मुख्यमंत्री दावा तो करते हैं पहाड़ी होने का, लेकिन सेब बागवानों  की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।


सेब किसानो की वर्तमान में मंडियों में क्या हालत है ध्यान नहीं दे रहे है। बागवानी उद्योग को सुदृढ़ करने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही।
उन्होंने  बागवानी मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को भी नारद मुनि का रोल
अदा करने वाले कहा। इस दौरान उन्होंने मंडी पार्लियामेंट के उप चुनाव में कंग्रेस को बढ़त दिलाने की अपील की।

इस से पूर्व विक्रमादित्य सिंह ने जिला परिषद , पंचायत समिति ,पंचायत प्रधानों और वार्ड सदस्यों कांग्रेस कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया।

-विक्रमादित्य विधायक ने बताया आज पंचायती संस्थाओ के
प्रतिनिधियों को सम्मानित कर उन्हें मान सम्मान के साथ प्रोत्साहित किया। उन्होंने आग्रह किया कि वह प्रेरित करे किअपने अपने इलाको में विकास कार्यो को गति दे। साथ ही उन्हें विश्वास दिलाया कि क्षेत्र विकास में उन  सहयोग हमेशा रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाषा अध्यापकों की बैच वाइज भर्ती का परिणाम जल्द न निकाला तो न्यायालय जाने को तैयार हैं अभ्यार्थी

Wed Aug 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला प्राम्भिक शिक्षा निदेशालय विभाग हिमाचल प्रदेश के द्वारा भाषा अध्यापक बैच वाइज का दस महीने से नहीं निकला परिणाम, 6 सितंबर और 7 सितंबर 2020 को जिला चंबा में भाषा अध्यापक की काउसलिंग प्रारम्भिक उपनिदेशक जिला चम्बा के कार्यालय में स० शिक्षा प्रार० (स्था०) बी( 2) 203/ […]

You May Like

Breaking News