भाजपा ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो, खन्ना बोले- ‘किसी का इस्तीफा व्यक्तिगत नाराजगी’

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला में भाजपा के मंथन का आज दूसरा दिन है। हार से सबक लेकर 2022 के मिशन रिपीट को लेकर चर्चा जोरों पर है। इस मंथन को लेकर हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना की प्रतिक्रिया सामने आई है है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना का कहना है कि भाजपा ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के लिए काम किया है। आगे भी पार्टी नए जोश के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कोर ग्रुप से लेकर कार्यसमिति की बैठकों में मंथन चल रहा है।


उन्होंने कृपाल परमार और पवन गुप्ता के इस्तीफे को लेकर कहा कि किसी की व्यक्तिगत नाराजगी हो सकती है पार्टी से नहीं। वन्ही उन्होंने कहा कि हार से सबक लिया जाएगा ओर 2022 में किस तरह सरकार रिपीट हो सकती है इस पर मंथन जारी है।

दूसरे दिन की बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कापूर, त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, कमलेश कुमारी, प्रवीण शर्मा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश शर्मा बबली, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नितेन कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्षा रश्मि सूद, मंत्री राजीव सहजल, राकेश पठानिया, वीरेंद्र कंवर, गोविंद ठाकुर, बिक्रम ठाकुर, मोहिंद्र सिंह ठाकुर एवं सुरेश भारद्वाज मौजूद हैं.

Share from A4appleNews:

Next Post

देवरीघाट पंचायत के उप प्रधान रामप्रकाश खाची माकपा छोड़ कांग्रेस में शामिल, राकेश सिंघा के करीबी थे खाची

Thu Nov 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, ठियोग ठियोग विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाली देवरीघाट पंचायत के उप प्रधान रामप्रकाश खाची ने माकपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने पार्टी कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। राम प्रकाश खाची की गिनती सिंघा के नजदीकियों […]

You May Like

Breaking News