file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित 28 शिकायतों का निपटारा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश, सी. पालरासु ने बताया कि मंडी लोकसभा क्षेत्र तथा फतेहपुर, अर्की व जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के दृष्टिगत संबंधित जिलों में लागू आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि उप-निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के समयबद्ध व त्वरित निपटारे के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों और संबंधित विभागों के स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन विभाग के पास अभी तक 47 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 28 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है और शेष शिकायतों पर  विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता से संबंधित शिकायतें मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा निपटाई जा रही हैं और ऐसी शिकायतें आमतौर पर चुनाव आयोग के स्तर पर नहीं भेजी जाती हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

BJP ने जुब्बल कोटखाई के मंडल अध्यक्ष समेत 13 पदाधिकारियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया

Thu Oct 21 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा ने बागियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जुब्बल कोटखाई के मंडल अध्यक्ष समेत 13 पदाधिकारियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप के निर्देशों पर पार्टी ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि जुब्बल कोटखाई में पूर्व […]

You May Like

Breaking News