हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व बर्फबारी के येलो अलर्ट जारी, पश्चमी विक्षोभ के चलते 48 घंटो के लिए 3 जिलों में अलर्ट

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में फिर सताएगा मौसम 23 और 24 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग ने पश्चमी विक्षोभ के चलते चम्बा, कुल्लू लाहौल- स्पिति और किन्नौर में भारी बर्फबारी होने की संभावना जताई।

मौसम विभाग के अनुसार जहां न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी साथ ही सुबह और शाम को प्रदेश के अधिकाशं हिस्से में ठंड बढ़ेगी ।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार मौसम खराब चल रहा था जिसके चलते अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली वहीं मध्यवर्ती तथा मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश हुई ।

उन्होंने कहा की आज प्रदेश में दिन भर धूप खिलने के बाद आगामी 48 घंटों के लिए पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर एक बार 3 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसके चलते पर्वती क्षेत्र तथा अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां एक और भारी बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं मध्यवर्ती तथा मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश होने के पूर्व अनुमान लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में जहां एक और प्रदेश में तापमान में भी गिरावट रहेगी वहीं समूचे प्रदेश में ठंड बढ़ने के भी पूरे आसार नजर आ रहे हैं । 25 अक्टूबर के बाद प्रदेश में दो-तीन दिनों के लिए मौसम शुष्क रहने की जताई उम्मीद।

Share from A4appleNews:

Next Post

लाहुल स्पिति के बातल में फंसे 59 पर्यटकों का रेस्क्यू पूरा, अपने गंतव्य को भेजा, युवाओं और महिलाओं ने निभाई सराहनीय भूमिका- महेंद्र प्रताप सिंह

Sat Oct 23 , 2021
लोसर और पांग्मो के युवाओं ने रेस्क्यू में निभाई अहम भूमिका-लोसर और चिचोंग महिला मंडल ने की खाने पीने की व्यवस्था एप्पल न्यूज़, काज़ा लाहुल स्पिति के बातल में रूके 59 लोगों को रेस्क्यू करने सफल आपरेशन सम्पन्न हो गया है। शनिवार को रेस्कूय किए गए सभी लोगों को अपने […]

You May Like

Breaking News