IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

ख़ुशख़बरी- अब कांगड़ा के शक्तिपीठों से होगा आरती दर्शन का सीधा प्रसारण- करें माता के ऑनलाइन दर्शन, CM ने किया शुभारम्भ

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कांगड़ा

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के तीन शक्तिपीठों श्री ज्वालाजी, श्री ब्रजेश्वरी और श्री चामुण्डा जी से आरती के सीधा प्रसारण का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व उन्होंने मन्दिर में शीश नवाया और पूजा अर्चना की। उन्होंने ज्वालाजी न्यास परिसर में स्थापित संत आदिगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा के दर्शन भी किए।  

जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि जिला कांगड़ा के तीन शक्तिपीठों से आरतियों के प्रतिदिन सीधे प्रसारण से श्रद्धालुओं और भक्तों को घर बैठे पूजा और आरती के माध्यम से माता के दर्शन करने और शीश नवाने की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्री केदारनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में आॅनलाईन भाग लिया।

कांगड़ा के उपायुक्त डा. निपुण जिन्दल ने इन शक्तिपीठों से आरती दर्शन के सीधे प्रसारण के बारे जानकारी देते हुए कहा कि श्री ज्वालामुखी मन्दिर की आरती प्रतिदिन शीतकाल में सांय 8.30 से 9 बजे जबकि ग्रीष्मकाल में 9.30 बजे से 10 बज,े ब्रजेश्वरी मन्दिर की आरती शीतकाल में प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक, ग्रीष्मकाल में प्रातः 5 बजे से 6 बजे तथा शीतकाल और ग्रीष्मकाल में रात्रि 7 से 8 बजे प्रसारित की जाएगी।

इसी प्रकार श्री चामुण्डा मन्दिर से आरती दर्शन का सीधा प्रसारण शीतकाल और ग्रीष्मकाल में प्रतिदिन प्रातः 8 से 8.30 बजे और शीतकाल में सांय 6.30 बजे से 7 बजे और ग्रीष्मकाल में सांय 8 बजे से 8.30 बजे तक होगा। इन आरतियों का प्रसारण एम.एच.1 चैनल द्वारा किया जाएगा।

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, सांसद किशन कपूर, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चन्द ध्वाला, विधायक अर्जुन ठाकुर और राजेश ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा, पुलिस अधीक्षक, निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग पंकज ललित, स्थानीय नेता एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने ज्वालामुखी मन्दिर परिसर से प्रधानमंत्री के श्री केदारनाथ धाम के आॅनलाईन कार्यक्रम में भाग लिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रतिभा सिंह बोली- महँगाई व बेरोज़गारी के खिलाफ जनता ने किया वोट, अब जनता की आवाज दिल्ली पहुंचाना मकसद

Fri Nov 5 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद का चुनाव जीतने के बाद राजधानी शिमला में मीडिया से मुखातिब सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी की जनता ने उन्हें अपार स्नेह दिया। महँगाई व बेरोजगारी भी मुख्य मुद्दा रहा। वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि व उनके समय किया विकास भी […]

You May Like

Breaking News