JBT के स्थान पर JBT ही हो तैनात, बेरोजगार प्रशिक्षु संघ ने धर्मशाला में CM से मिलकर रखी मांग

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश जेबीटी बेरोजगार संघ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से धर्मशाला में मिला। जिसमें उन्होंने मांग रखी थी कि सन 2018 से जो हिमाचल प्रदेश में जेबीटी भर्तियों पर जो विवाद चला हुआ है, उसको जल्दी से जल्दी समाप्त किया जाए तथा जेबीटी के स्थान पर जेबीटी की ही भर्ती की जाए।

हिमाचल प्रदेश में 40000 जेबीटी प्रशिक्षु रोजगार है। जो 15-15 सालों से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। इस समय प्रदेश में लगभग 3000 जेबीटी के पद खाली चल रहे हैं। हर साल 4000 जेबीटी प्रशिक्षण करके बेरोजगार की कतार में खड़े हो जाते हैं।

हिमाचल प्रदेश में 12 डाइट्स तथा 30 जेबीटी कॉलेज है। जो कि 4000 प्रशिक्षुओं को हर साल जेबीटी ट्रेनिंग करवाते हैं। जेबीटी बनाम B.ed.केस के कारण सन 2018 से एक भी भर्ती नहीं हो सकी। स्कूलों में बच्चों का भविष्य खतरे में है।

हिमाचल प्रदेश रोजगार संघ के सदस्य जगदीश परयाल मनोज, शर्मा अक्षिमा, ममता ,विक्की चौधरी ,अजय ,आशीष ,पल्लवी तांबरी भाटिया ,जब मुख्यमंत्री से धर्मशाला में मिले तो उन्हें आश्वासन दिया कि जल्दी से जल्दी यह केस सुलझा दिया जाएगा तथा जेबीटी के स्थान पर जेबीटी ही नियुक्त किए जाएंगे ,जो कि कक्षा 1 से पांचवी तक स्पेशल ट्रेन टीचर है।

इस पर सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद किया तथा भविष्य में 40 हजार तथा उनका परिवार सरकार का हमेशा ऋणी रहेगा। जेबीटी के स्थान पर जेबीटी ही नियुक्त किए जाएं। ताकि हिमाचल प्रदेश के 40,000 प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार जेबीटी को उनका हक मिल सके। इसके लिए सरकार का बहुत-बहुत आभार।

Share from A4appleNews:

Next Post

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शिमला पहुंचे, विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने पारम्परिक ढोल नगाड़ों के सात किया स्वागत

Tue Nov 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के चेयरमैन तथा लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला अपराह्न 1 बजकर 40 मिनट पर हेलीकॉप्टर द्वारा शिमला अनाडेल हैलीपैड पहुंचे। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने गर्मजोशी के साथ उनका हैलीपैड पर स्वागत किया। अध्यक्ष विधान सभा के […]

You May Like

Breaking News