file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

इस्तीफे सोशल मीडिया पर, पार्टी को नही मिले, हमारे कार्यकर्ता ने पद छोड़े हैं- BJP नहीं, MC शिमला और 2022 भी जीतेगी भजापा – खन्ना

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन का शिमला पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक कापूर, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा पीटरहॉफ में स्वागत किया गया।
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मीडिया से बात चीत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यसमिति बैठक हर तीन महीने में एक बार होती है जो कि रोटिन की बैठक मानी जाती है।


उन्होंने कहा कि कोर ग्रुप में हम इन उपचुनावों पर समीक्षा करेंगे और जो भी कमियां रही है उनको दूर करने का हर संभव प्रयास करगे, भाजपा आने वाले नगर निगम शिमला और 2022 के विधानसभा चुनावो के लिए भी तैयारियां करेगी। भाजपा का कार्यकर्ता हर बूथ पर कार्यरत है और भाजपा को मजबूत बनाने का काम कर रहा है, हमारी सरकार ने प्रदेश में अच्छे एवं जन सेवा के कार्य किये है जिसके परिणामस्वरूप हम 2022 में भाजपा की सरकार को रिपीट करने जा रहे है।
उन्होंने कहा की कुछ इस्तीफे सोशल मीडिया पर चल रहे है पर पार्टी तो अभी किसी भी व्यक्ति का इस्तीफा नही मिला है, हमारे कार्यकर्ताओं ने पद छोड़ा है पार्टी नहीं। उन्होंने कहा की पद तो समय के साथ आते जाते रहते है।
उन्होंने कहा कि चुनावों में जीत हार तो एक प्रक्रिया है और भाजपा हर चुनाव के लिए तैयार है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने किया डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर के पहाड़ी काव्य संग्रह ‘दिलड़ूये च शूल’ का विमोचन

Wed Nov 24 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर की दो पुस्तकों, पहाड़ी काव्य संग्रह ‘दिलड़ूये च शूल’ एवं हिन्दी काव्य संग्रह ‘आत्म बोध’ का विमोचन किया। लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहाड़ी काव्य संग्रह प्रदेश में पहाड़ी बोली […]

You May Like

Breaking News