IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

NCR दिल्ली में बसे हिमचाली 5 को राजघाट से हिमाचल भवन तक करेंगे 4KM स्वर्णिम हिमाचल मैराथन दौड़ का आयोजन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, दिल्ली

हिमाचल प्रदेश के राजयत्व दिवस की 50 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बसे हिमचालियों द्वारा पांच दिसम्बर को राजघाट दिल्ली से हिमाचल भवन दिल्ली तक लगभग चार किलोमीटर स्वर्णिम हिमाचल  मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा।

स्वर्णिम हिमाचल महोत्सव दिल्ली के मुख्य संयोजक एवं  हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन  के सीनियर वाईस चेयरमैन के आर वर्मा ने बताया की इस मैराथॉन दौड़ को मुख्य अतिथि  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा झण्डी दिखाकर शुभारम्भ करेंगे।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे जबकि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के खेल मन्त्री राकेश पठानिया बिशिष्ट अथिति होंगे। उन्होंने कहा की इस मैराथॉन दौड़ में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बसे हिमाचली मूल के ही लोग भाग लेने के पात्र हैं।

उन्होंने कहा की महिला और पुरुष बर्ग के प्रतिभगियों  को तीन आयु बर्गों में बांटा गया है। उन्होंने कहा की  पहली श्रेणी में 18 बर्ष से कम आयु बर्ग , दूसरी श्रेणी में 18 से 45 बर्ष आयु बर्ग और तीसरी श्रेणी में  45 बर्ष से ज्यादा आयु बर्ग  को रखा गया है और पुरुष और महिलाओं दोनों को तीन आयु बर्गों में बांटा गया हैं।

उन्होंने कहा की प्रतिभागियों को तीन प्रथम , तीन द्वितीय और तीन तृतीय पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। उन्होंने कहा की महिला और पुरुष प्रतिभागियों को कुल 18 पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

स्वर्णिम हिमाचल महोत्सव दिल्ली के मुख्य संयोजक के आर वर्मा ने बताया की इस मैराथॉन दौड़ को में भाग लेने बाले परिभागियों को आयोजक टोपी और टी शर्ट प्रदान करेंगे तथा सभी प्रतिभागिओं को हिमाचल भवन नई दिल्ली में रिफ्रेशमेंट प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा की इस आयोजन को स्पॉंसर करने बाले औदयोगिक घरानों और दानबीरों को भी सम्मान्नित किया जायेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने पूर्व IAS KR भारती द्वारा लिखित पुस्तक "हिमाचल प्रदेश ए-ट्रेजर ऑफ टूरिज्म" पुस्तक का किया विमोचन

Fri Dec 3 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व आईएएस अधिकारी और प्रसिद्ध लेखक के.आर. भारती द्वारा लिखित पुस्तक हिमाचल प्रदेश ए-ट्रेजर ऑफ टूरिज्म का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेश के प्रसिद्ध साहित्यकार भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे कुशल प्रशासक […]

You May Like

Breaking News