IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के जन्मदिन पर शिमला में कांग्रेस ने कैंसर हॉस्पिटल में बांटे फल और जूस

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर जहां कांग्रेस नेताओं द्वारा बधाई दी जा रही है वही  शिमला शहरी कांग्रेस द्वारा केंसर अस्पताल में फल और जूस वितरित कर उनका जन्मदिन मनाया ओर  उनके दीर्घायु की कामना की।

इस मौके पर  शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ,प्रदेश कांग्रेस के सचिव सुशांत कपरेट भी मौजूद थे। शहरी कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि आज मेहबूब नेता आनद शर्मा का जन्मदिन है और उनके जन्मदिन पर केंसर अस्पताल में मरीजो को फल और जूस वितरित कर उनकी दीर्घायु ओर उनके स्वास्थ्य की  कामना की गई।

उन्होंने कहा कि आंनद शर्मा पूर्व में केंद्रीय मंत्री रहे और प्रदेश को कई सौगातें दी है जिसमे शिमला में पासपोर्ट कार्यालय शामिल है। 

 बता दे आनंद शर्मा यूपीए सरकार में केंद्र में वाणिज्य मंत्री रह चुके हैं। आनंद शर्मा शिमला से संबंध रखते हैं। राष्टीय राजनीति में उनका ऊंचा कद है कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सूची में वह शामिल है । हिमाचल  में  उनके करीबियों की संख्या भी कम नहीं है।

पूर्व कांग्रेसी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू वर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर कौल सिंह ठाकुर सहित कई प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के करीबी माने जाते हैं । 

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- हिमाचल कैबिनेट- फिर नाईट कर्फ्यू लगा, सिनेमा हाॅल, मल्टीप्लेक्स, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, जिम, लंगर बंद, इनडोर 50%, अंशकालिक जलवाहक रेगुलर

Wed Jan 5 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में यहां प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की गई। मंत्रिमण्डल ने राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि के दृष्टिगत कुछ प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। बैठक में प्रदेश भर […]

You May Like

Breaking News