IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए बैठकों के आयोजन में परिवर्तन, अब 17 व 18 को

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में वार्षिक बजट 2022-23 के लिए विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विधायकों के साथ प्रस्तावित दो दिवसीय बैठकों के आयोजन में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह बैठकें अब 17 तथा 18 जनवरी, 2022 को द पीटरहाॅफ, शिमला-4 में आयोजित की जाएंगी।
17 जनवरी, 2022 को पूर्वाहन 10.30 बजे से 1.30 बजे तक सोलन, बिलासपुर व मण्डी तथा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और सिरमौर जिले के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएंगी।
18 जनवरी, 2022 को पूर्वाह्न 10.30 बजे से 1.30 बजे तक कांगड़ा व किन्नौर जिलों तथा अपराहन 2 से 5 बजे तक चम्बा, शिमला, और लाहौल व स्पीति जिले के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
इन बैठकों में वार्षिक बजट 2022-23 की विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठकों में विधायकों से वर्ष 2022-23 के लिए मित्तव्ययता उपायों, वित्तीय संसाधन जुटाने एवं बेहतर प्रशासन के संदर्भ में प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Tue Jan 11 , 2022
सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से शिमला में भेंट की। हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ की राज्य व जिला कार्यकारिणियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से उनके आधिकारिक आवास में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में कर्मचारियों के अनुबंध कार्यकाल को […]

You May Like

Breaking News