IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कृषि बिल पर किसानों को गुमराह कर रही है कांग्रेस, पंचायत चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, जीतेंगे- सुरेश कश्यप

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला की भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सबसे पहले उन्होंने केंद्रीय मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान जी के निधन पर बहुत दुख प्रकट किया ।  उन्होंने कहा ईश्वर  इस घड़ी में उनके परिवार को इस दुख को  सहने की शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करे ।


उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए 3 अक्टूबर के दिन को ऐतिहासिक बताया, जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल का उद्घाटन किया। ने बताया कि इस चैनल की कुल लंबाई 9.02 किलोमीटर है और यह टनल अत्याधुनिक के साधनों से बनी है इसमें सीसीटीवी कैमरे फायर हाइड्रेंट 200 मीटर की दूरी पर टेलीफोन सुविधा तथा हर 500 मीटर के बाद एमरजैंसी एग्जिट भी है। उन्होंने कहा पहले जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को गंभीर बीमारी की स्थिति में हेलीकॉप्टर द्वारा अस्पताल पहुंचाना पड़ता था लेकिन वह भी मौसम पर ही निर्भर करता था और ऐसे में कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता था लेकिन इस टनल के बनने से अब यहां के निवासियों को अस्पताल आने जाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अटल टनल पर भी राजनीति कर रही है जबकि अटल टनल बनने का अधिकतम श्रेय भारतीय जनता पार्टी को जाता है क्योंकि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस टनल के निर्माण के लिए कार्य किया वह कार्य कांग्रेस काल में कभी नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि जो दो कृषि कानून केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए हैं वह किसानों की आमदनी 2022 तक दुगनी कर देगा और यह दोनों कानून किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे। कांग्रेस पूरे देश में इस कानून को लेकर भ्रांतियां फैला रही है और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस शायद भूल गई है कि उनके स्वयं खुद के चुनाव घोषणा पत्र में क्रमांक 11 एवं 12 में इस कानून का उल्लेख है तो क्या कांग्रेस अपनी बातों से मुकर रही है।
कांग्रेस का दो तरफा चेहरा लोगों के सामने एक बार फिर आ गया है लोगों को फिर पता लग गया है कि कांग्रेस किस प्रकार से किसानों को गुमराह कर रही है। इन कानूनों से किसानों का एक देश एक बाजार का सपना साकार होने जा रहा है, और पूरे देश भर में और प्रदेश में कांग्रेस केवल बिचौलियों के लिए धरना प्रदर्शन कर रही है। यह विधेयक राज्यों की अधिसूचित मंडियों के अधिकतर राज्य के भीतर एवं बाहर देश के किसी भी स्थान पर किसानों को अपनी उपज निर्बाध रूप से बेचने के लिए अवसर एवं व्यवस्थाएं प्रदान करेगा। यह तो स्पष्ट है कि एमएसपी प्रणाली समाप्त नहीं हुई है और ना मंडियों को समाप्त किया गया है अब किसान जहां मन करे वहां अपनी फसल को बेचकर ज्यादा मुनाफा कमा सकता है जिस प्रकार से कांग्रेस अंबानी और अडानी की बात कर रही है वह मनगढ़ंत है, इस कानून से किसानों की पहुंच अत्याधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी कृषि उपकरण एवं उन्नत खाद बीज तक होगी।
यह विधेयक किसान को 3 दिन में भुगतान की गारंटी देता है ऐसा कानून आज तक कांग्रेस राज में ना चर्चा में आया ना लागू हुआ।
कृषि कानून को लेकर कांग्रेस केवल झूठ की राजनीति कर रही है पहला झूठ एमएसपी समाप्त हो जाएगी दूसरा झूठ एपीएमसी मंडी ओ को समाप्त करने की बात तीसरा जून कांग्रेश कह रही है कि अनुबंधित कृषि समझौते में किसानों का पक्ष कमजोर होगा और वह कीमतों का निर्धारण नहीं कर पाएंगे। आज किसान जानता है कि कौन सा कानून किसके हाथ में है और कांग्रेसी किस प्रकार की राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कांग्रेसी कोविड-19 संकटकाल को लेकर भी अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है और भाजपा के ऊपर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। भाजपा ने कोविड संकटकाल के समय जन सेवा की है और यह जनता के बीच हुई है ना कि कांग्रेस के नेताओं की तरह ड्राइंग रूम से बयानबाजी की है, केवल सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव करना जनसेवा नहीं है पर धरातल में जाकर लोगों की सेवा करना जनसेवा है। जिस पार्टी ने आज तक केवल अपने बारे में ही सोचा है वह प्रदेश की जनता के बारे में कैसे सोच सकती है आज भी कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने का सपना देख रही है पर ऐसा संभव नहीं होगा। लॉकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने 516000 पैकेट वितरित किए एक लाख 14 हजार के लगभग परिवारों को सूखा राशन उपलब्ध करवाया 50 लाख से अधिक मास्क वितरित किए 5 करोड़ से अधिक धनराशि पीएम कोविड-19 फंड में भिजवाई 9 करोड़ के लगभग की धनराशि मुख्यमंत्री कोविड-19 फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष में भिजवाई सरकार द्वारा करुणा संकट में ग्रहणी सुविधा योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर मुफ्त में भरवाए गए कोविड-19 संकट के दौरान काम कर रही आशा वर्कर्स को आर्थिक सहायता एवं मोबाइल फोन दिए गए। 
जिस प्रकार से केंद्र और प्रदेश सरकार डबल इंजन की तरह काम कर रही है उससे हिमाचल के हर क्षेत्र चाहे वह स्वास्थ्य हो पैटर्न हो व्यापार हो कृषि हो या शिक्षा हो 100 गुना तरक्की करेगा। 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज चुनावों के लिए भी डटकर तैयारी कर रही है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अधिकतम प्रत्याशियों को जीत मिलेगी।
इस प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल, भाजपा सचिव पायल विद्या, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर एवं सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्राकृतिक खेती की समीक्षा बैठक, किसानों के प्रमाणीकरण के लिए होगी प्रणाली विकसित- कंवर

Fri Oct 9 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की पांचवीं समीक्षा बैठक शुक्रवार को राज्य सचिवालय में आयोजित हुई। विशेष सचिव कृषि एवं राज्य परियोजना निदेशक राकेश कंवर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्राकृतिक खेती से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक में कृषि विभाग के प्रदेशभर […]

You May Like

Breaking News