हिमाचल सरकार सही तरीके से लागू करे न्यू पे-कमीशन, कर्मचारियों को बाँटने का प्रयास न करें-विनोद

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ ने न्यू पे कमीशन को सही तरीके से लागू करने में विफल होने के आरोप लगाए हैं।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने के आरोप लगाए और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अराजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अश्विनी ठाकुर की नियुक्ति को भी असंवैधानिक करार दिया।

विनोद कुमार ने कहा कि सरकार ने पहले ही न्यू पे कमीशन को देरी से लागू किया और अब इसमें कर्मचारियों को उलझा दिया है। जिसके चलते कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है।

पे कमीशन को 31 दिसंबर 2015 के बाद 2.59 के फैक्टर के साथ सभी कर्मचारियों को लगाया जाना चाहिए था। अगर उसके बाद कोई विसंगति निकलती है तो उसको दूर करने के लिए वित्त सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाना चाहिए।
महासंघ अध्यक्ष विनोद कुमार ने सरकार से जल्द कर्मचारियों के मसलों को हल करने का आग्रह किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश सयुंक्त कर्मचारी महासंघ ने मंडी में छठे वेतन आयोग की त्रुटियों को लेकर किया मंथन- सरकार स्पष्ट करे कि 15% विकल्प से कौन सा कर्मचारी पंजाब से कितना पीछे- वीरेंद्र

Mon Feb 21 , 2022
एप्पल न्यूज़, मंडी हिमाचल प्रदेश सयुंक्त कर्मचारी महासंघ ने मंडी जिला में विश्वकर्मा हॉल नजदीक बस स्टैंड मंडी शहर में जिला के सभी विभागों के कर्मचारियों का महासम्मेलन का आयोजन किया जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी नेताओं , शिक्षको और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस महासम्मेलन में हिमाचल […]

You May Like

Breaking News