वर्ल्ड हेरिटेज-डे पर राज्य संग्रहालय द्वारा शिमला में निकाली गई हैरिटेज वॉक

एप्पल न्यूज़ शिमला

दुनिया भर में आज विश्व धरोहर दिवस यानि ‘व‌र्ल्ड हेरिटेज डे’ मनाया जा रहा है। इस दिन स्मारकों को संरक्षित करने के उपायों और लोगों को उनके जीवन में सांस्कृतिक विरासत के मूल्य को पहचानने के लिए प्रोत्साहित व जागरूकता करना होता है।

राजधानी शिमला में भी विश्व धरोहर दिवस पर राज्य संग्रहालय और हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्ट्स द्वारा हेरीटेज वॉक का आयोजन किया गया।

शिमला राज्य संग्रहालय के उच्च अधिकारी हरि सिंह चौहान ने कहा कि आज वर्ल्ड हेरिटेज डे पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। इस मौके पर शिमला में हेरिटेज वॉक का कार्यक्रम रखा है ताकि लोगों को सांस्कृतिक धरोहर से अवगत कराया जा सके।

इन पुरातन सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण करना हमारा दायित्व है। यह वॉक चर्च से शुरू किया गया है। शहर की विभिन्न इमारतों से जाते हुए बेंटनी कैसल से होते हुए राज्य संग्रहालय में इसका समापन किया गया। जहां पर संगोष्ठी की और इमारतों के महत्व पर विद्वान अपने विचार साझा किए ।
उन्होंने कहा कि विश्व में 1154 के करीब वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। 40 वर्ल्ड हेरिटेज साइट देश में है।

शिमला के लिए सौभाग्य की बात है कि शिमला कालका हेरिटेज भी वर्ड हेरिटेज में शामिल है।

उन्होंने कहा कि जो धरोहर है उन्हें संरक्षित करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी भी इसके बारे में जान सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

भारतीय पत्रकार कल्याण मंच ने की राज्यपाल हिमाचल से की ‘चाय पर चर्चा’

Tue Apr 19 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राश्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री के नेतृत्व में मंच के सदस्यों ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विष्वनाथ आर्लेकर से षिश्टाचार भेंट की। मंच द्वारा षिमला में चार दिवसीय प्रषिक्षण षिविर और राश्ट्रीय संगोश्ठी का आयोजन किया गया। संगोश्ठी के समापन के पश्चात सभी […]

You May Like

Breaking News