file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

नगर परिषद बिलासपुर पर एक बार फिर से भाजपा का कब्जा- त्रिलोक

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बिलासपुर

नगर परिषद बिलासपुर पर एक बार फिर से भाजपा का कब्जा हो गया है। इस जीत को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, महामंत्री त्रिलोक कपूर, सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन,  त्रिलोक जमवाल, रणधीर शर्मा, स्वतंत्र संख्या, स्वदेश ठाकुर, सतपाल सत्ती, जेआर कटवाल, सुमित शर्मा, कमलेश कुमारी, विनोद ठाकुर, इंदर लखनपाल ने हर्ष व्यक्त किया और नव नियुक्त अध्यक्ष एवं टीम को बधाई दी। 

इस अवसर पर भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने बताया की नगर परिषद के उपाध्यक्ष कमल गौतम सर्वसम्मति से नप अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। यह भाजपा के लिए हर्ष का विषय हैं।

कांग्रेस की ओर से कोई भी नॉमिनेशन फाइल न होना और भाजपा की ओर से समर्थन मिलने के बाद कमल गौतम को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सदर एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग की अध्यक्षता में यह चुनाव आयोजित किया गया. आपको बता दें कि नगर परिषद बिलासपुर में इससे पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कमलेंद्र कश्यप को अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

लेकिन बाद में भाजपा के ही पार्षदों और अध्यक्ष के स्वर न मिलने की वजह से भीतर खाते उनके खिलाफ काफी विरोध शुरू हो गया।

अंततः कमलेंद्र कश्यप ने स्वतः ही अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।  उन्होंने कहा की भाजपा का परचम नगर परिषद बिलासपुर पर कायम है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मिल्कफेड के कुल्लू, हमीरपुर, नाहन और ऊना दुग्ध संयंत्रों की क्षमता की जाएगी 20-20 हजार लीटर- CM

Sun Jun 16 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य दुग्ध उत्पादक प्रसंघ (मिल्कफेड) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ढगवार दुग्ध संयंत्र के निर्माण से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं और इसका निर्माण समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। इससे क्षेत्र की आर्थिकी […]

You May Like

Breaking News