IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हादसा- बारात ले जा रही बस घुमारवी के पनौल में पलटी , 15 लोग घायल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बिलासपुर

ऊना से बिलासपुर आ रही बारात की बस पनौल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार कुल 39 में से 15 लोग घायल हुए हैं।

हालांकि अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं, लेकिन बताया जा रहा हैं कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया हैं।

वहीं हादसे में घायल चार लोग घुमारवीं जबकि 11 लोगों को बिलासपुर अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।

घुमारवी प्रशासन एसडीएम राजीव ठाकुर व डीएसपी अनिल ठाकुर भी मौके पर पहुंच ग ए हैं तथा घायल लोगों को स्थानीय व जिला अस्पताल ले जाया गया है ।

एसडीएम राजीव ठाकुर ने बताया कि बस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ है तथा घायलों की हर संभव सहायता की जा रही हैं ।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी के ओलवा में रिहायशी क्षेत्रों में पहुंचे 4 भालू- लोग दहशत में, वन विभाग को दी गई सूचना

Fri Jun 24 , 2022
एक बड़ा और तीन छोटे भालू घूम रहे क्षेत्र में, तीन बार दिखाई दे चुके हैं एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी वन मण्डल आनी के अंतर्गत आनी खण्ड की तलूणा पंचायत के ओलवा के साथ लगते जंगल से रिहायशी क्षेत्रों के पास कुछ भालू पहुंच गए हैं। बीते कुछ दिनों […]

You May Like

Breaking News