file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

सड़कों की बदहाली के लिए सरकार जिम्मेदार, सिर्फ मॉल रोड़ तक सिमटा विकास- छाजटा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सरकार के मंत्री से लेकर आला अफसर रोज राजधानी की सड़कों से गुजरते हैं। लेकिन इन्हें शहर की खस्ताहाल सड़कें और इन पर पड़े जानलेवा गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे। कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा ने प्रदेश की जय राम सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।

एक बयान में छाजटा ने कहा कि सड़कों को ठीक करने के लिए सरकारी महकमे कितने गंभीर है, इसका अंदाजा ओल्ड बसस्टैंड में पड़े गड्ढे बयां करते हैं। रोजाना सेंकडो बसें यहां से गुजती है लेकिन गड्डे भरने की जहमत नहीं उठाई जा रही।

इसी तरह जाखू, कनलोग, ढली चौक सहित अन्य स्थानों पर सड़कों का यही हाल है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शहरी विकास मंत्री केवल मॉल रोड़ तक ही विकास करवाने सिमटे हुए हैं।
टारिंग और पैचवर्क करने की बजाय चंद गड्ढों में मिट्टी भरी जा रही है। ओल्ड बसस्टैंड पर पड़े गड्ढों में सिर्फ पत्थर भरे गए। खलीनी-टूटीकंडी सड़क पर एनएचएआई ने चंद गड्ढों को भरने में खाना पूर्ति हुई।

मुख्यमंत्री सचिव के आदेशों के बावजूद ढली चौक पर एनएचएआई ने कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि जनता चुनाव में इसका जवाब देगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कैबिनेट- अब 9,000 में आउटसोर्स पर होगी NTT भर्ती, वन विश्राम ग्रहों में होंगे 1062 कुक-हेल्पर भर्ती, 11 साल पूरे कर चुके जलवाहक होंगे नियमित

Thu Sep 22 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए हिमाचल प्रदेश आरम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षक योजना-2022 को स्वीकृति प्रदान की गई। योजना के अन्तर्गत […]

You May Like

Breaking News