file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

धनतेरस व दीपावली को लेकर शिमला के बाजार हुए गुलजार, रौनक ही रौनक

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

दीपावली से पहले आज धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. धनतेरस पर शिमला के बाजार गुलजार हैं। राजधानी शिमला में बर्तनों की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

लाखों रुपये का कारोबार धनतेरस व दीपावली के त्योहार पर होने की उम्मीद है। शिमला के लोअर बाजार में कपड़े, गहने और बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।

हालांकि कीमतें बढ़ने के कारण कारोबार पर असर जरूर हुआ है लेकिन फिर भी धनतेरस की चमक लोगों को दुकानों की ओर आकर्षित कर रही है।

धनतेरस पर सोना चांदी के आभूषण व बर्तन खरीदना शुभ माने जाते है। शिमला के सर्राफा कारोबारी बताते हैं कि कीमतें कम ज्यादा होने से कारोबार पर फर्क जरूर पड़ा हैं।

ग्राहकों में इससे दुविधा पैदा हो रही हैं। इस बार शादियों का सीजन थोड़ा लेट शुरू होगा इसलिए अब दिवाली और इसके बाद कारोबार के बढ़ने कि उम्मीद हैं।

वही बर्तन कारोबारियों का कहना हैं कि धनतेरस पर लोग खरीददारी करने तो पहुंच रहें हैं पर सामान ऑनलाइन सस्ता मिलने की वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, किन्नौर से जगत नेगी ने ही मारी बाजी, हमीरपुर फिर पेंडिंग

Sat Oct 22 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल विधानसभा चुनाव के पाई कांग्रेस पार्टी न3 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी हैं। किन्नौर से जगत नेगी ने ही बाजी मारी है। जयसिंहपुर से यादविन्द्र गोमा, मनाली भुवनेश्वर गौड़,पांवटा साहिब से किरनेश जंग को टिकट मिल ही गया। वहीं हमीरपुर का टिकट फिर पेंडिंग […]

You May Like

Breaking News