IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

दुःखद- कुल्लू में HRTC की बस 200 मीटर खाई में गिरी, 3 की मौत करीब 12 लोग घायल

एप्पल न्यूज़, कुल्लू
कुल्लू जिला के भूंतर में HRTC की एक बस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत का समाचार है। इस दर्दनाक हादसे में करीब 12 लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू से परिवहन निगम की बस नरोगी रोड़ पर जा रही थी जो अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में जा गिरी।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
घायलों को उपचार के लिए कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है।
सूत्रों के अनुसार हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनुसार बस 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

6 माह में नाबार्ड से 336 करोड़ की 62 सड़कें स्वीकृत, PWD की सभी परियोजनाओं में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश- CM

Wed Jun 14 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित वर्चुअल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने विभाग को विशेष रूप से स्थानीय निवासियों और पर्यटकों […]

You May Like

Breaking News