हिमाचल में रिकॉर्ड मतदान जनता का सरकार के खिलाफ रोष, 8 दिसम्बर को दो तिहाई बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार- नरेश

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल 14 वीं विधानसभा के लिए 12 नवंबर को रिकॉर्ड मतदान हुआ हैं। हिमाचल में इस बार 75.6 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया है। इसमें एक फीसदी पोस्टल बैलेट्स हैं।

अभी भी 2 फीसदी पोस्टल बैलेट्स रिसीव करना बाकी है। ऐसे में मतदान प्रतिशत और बढ़ने की संभावना है। कांग्रेस ज्यादा मतदान को सरकार के खिलाफ जनता का रोष बता रही हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ हैं। जनता ने 75 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग कर पहले के रिकॉर्ड को तोड़ा हैं।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 8 दिसम्बर को कांग्रेस की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि 5 साल से सरकार की नीतियों से जनता परेशान थी। कर्मचारियों, किसानों बागवानो की बहुत सारी समस्या हैं। लोगों ने कांग्रेस की दस गारंटी पर विश्वास किया हैं. कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी गारंटी लागू की जाएंगी।

वहीं उन्होने ईवीएम की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि रामपुर में भी कुछ कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई हैं।

चुनाव आयोग ने उस पर कार्यवाही भी की हैं। रिजल्ट के लिए काफ़ी समय बाकी हैं उम्मीद हैं की स्ट्रांग रूम में ईवीएम की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, लाहौल स्पीति में यातायात बंद, रोहतांग दर्रा भी प्रभावित, तापमान गिरा- शीतलहर की चपेट में

Mon Nov 14 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में देर रात से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जिला लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग और लोसर में भारी बर्फबारी हुईं है जिससे जिला की सड़कें यातायात के लिए बंद हो गईं है। अटल टनल रोहतांग में भी ताज़ा […]

You May Like

Breaking News