मुख्यमंत्री बनने के लिए MLA होना जरूरी, चुने हुए विधायकों से ही बनेगा CM- सुक्खू

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर 8 दिसंबर को परिणाम घोषित होने हैं। परिणामों से पहले ही कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचातानी शुरू हो गई है।

कांग्रेस के कई बड़े नेता मुख्यमंत्री पद को लेकर लॉबिंग में जुटे हैं। लेकिन कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सूक्खु ने जीते हुए विधायको में से ही मुख्यमंत्री बनाने की बात कही है।

शिमला में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से किसी परीक्षा में बैठने के लिए योग्यता तय की गई है उसी तरह मुख्यमंत्री बनने के लिए भी विधायक होना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि 2017 में प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया था लेकिन वह हार गए थे और मुख्यमंत्री नहीं बन पाए।

ऐसे में ये देखना भी जरूरी है कि मुख्यमंत्री बनने के लिए पहले विधायक होना चाहिए कांग्रेस का कोई भी जीता हुआ प्रत्याशी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हो सकता है।

कॉन्ग्रेस 8 दिसंबर को परिणाम आने के बाद विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तह करेगी और कांग्रेस आलाकमान फैसला करेगी कि किसे मुख्यमंत्री बनाना है।

हिमाचल में कांग्रेस विधायकों के हॉर्स ट्रेडिंग पर कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विराम लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक बिकने वाले नहीं हैं। कांग्रेस एकजुट है भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में है लेकिन कांग्रेस इस तरह की राजनीति नहीं करती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन दिनों भविष्यवक्ता बने हुए हैं कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार जीत नहीं पाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार किसी को घोषित नहीं किया है। मुख्यमंत्री रिवाज बदलने के हसीन सपने देख रहे हैं लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल ने यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की गतिविधियों का विस्तार करने का किया आह्वान

Mon Dec 5 , 2022
एप्पल न्यूज़, दिल्लीराज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, जो यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, ने रविवार को नई दिल्ली में एसोसिएशन की राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की।राज्यपाल ने इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने राज्यों में […]

You May Like

Breaking News