file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री मनसा राम के निधन पर जताया शोक, बोले- प्रखर वक्ता व सम्माननीय नेता थे मनसा राम

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पूर्व मंत्री एवं मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

पठानिया ने कहा कि वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे जिसके चलते शनिवार सांय को उन्होंने अंतिम सांस ली। पठानिया ने कहा कि मनसा राम एक प्रखर वक्ता थे तथा सीधे तौर पर गरीबों, असहायों तथा समाज में पिछड़े तपकों से जुड़े नेता थे।

उन्होंने कहा कि मनसा राम ने लंबे समय तक प्रदेश की सेवा की और अपने क्षेत्र के विकास के लिए भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।

पठानिया ने कहा कि मनसा राम जिला मण्डी स्थित करसोग विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के एक सम्माननीय नेता थे।

पूर्व मंत्री स्व मनसा राम

कुलदीप सिंह पठानिया ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के सचिव ने भी पूर्व मंत्री एवं मुख्य संसदीय सचिव, मनसा राम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- पानी के नलके में करंट लगने से महिला की मौत, निरमण्ड के ठारला गांव की घटना

Sun Jan 15 , 2023
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी पुलिस उपमण्डल आनी के पुलिस थाना निरमण्ड के अंतर्गत एक अविवाहिता की पानी के नलके से बिजली का करंट लग जाने के कारण मौत का मामला सामने आया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान निरमण्ड […]

You May Like

Breaking News