सोनम वांगचुक की “हिमालय बचाओ मुहिम” में पूर्व डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर की महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक दिन की भूख हड़ताल

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सोनम वांगचुक की हिमालय बचाओ मुहिम में शिमला के सामाजिक कार्यकर्ता समर्थन में आ गए हैं। सोनम वांगचुक लद्दाख के लेफ्टिनेंट गर्वनर पर मनमानी का आरोप लगा चुके हैं। सोनम वांगचुक के आह्वान पर शिमला में भी हिमाचल के सामाजिक कार्यकर्ता उनके समर्थन में आज एक दिन की भूख हड़ताल पर हैं। माकपा नेता टिकेंद्र पंवर के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिमला में रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक दिन का अनशन किया। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया।

शिमला नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर और सामाजिक कार्यकर्ता टिकेंद्र पंवर का कहना है कि लेह लद्दाख में उद्योगों की लापरवाही के चलते ग्लेशियर खत्म होने की कगार पर हैं। जोशी मठ भी प्रकृति से छेड़छाड़ का नतीजा है। हिमाचल के किन्नौर में भी विद्युत परियोजनाओं से कई गाँव खतरे की जद्द में है। ऐसे हालात में वह दिन दूर नहीं जब यहां भी जोशीमठ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। इनको बचाने की मुहिम शुरू हुई है। शिमला में उनके समर्थन में भूख हड़ताल कर रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

पूर्व सीएम जयराम के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार, संयम रखने की दी सलाह

Mon Jan 30 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा की गई टिप्पणी पर लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है और उन्हें संयम रखने की नसीहत दी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अभी उन्हें सत्ता से बाहर हुए कुछ ही समय हुआ है ऐसे […]

You May Like

Breaking News