“मैं भी पहरेदार”-“आओ मिलकर जंगल बचाएं” आनी के खणी में वन विभाग का कार्यक्रम

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

विकास खंड आनी की  ग्राम पंचायत खणी में बुधवार को  वन विभाग व “ स्व.हँसराज परमार सामाजिक संस्था  ने “मैं भी पहरेदार…..आओ मिलकर जंगल बचाएं” कार्यक्रम क़ी  शुरुआत की। 

 इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खणी क़ी महिला मंडल मथारला, खुन्न, मौंहवीं,बाली और चरमाटन क़ी महिलाओं ने भाग लिया। 

जिला परिषद कुल्लू के अध्य़क्ष पंकज परमार व स्व. हंसराज परमार सामाजिक संस्था के कॉर्डिनेयर सुनील सिंघा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रोग्राम के तहत आनी और निरमंड की तक़रीबन 60 से अधिक पंचायतों में लोगों  को फारेस्ट फायर की रोकथाम के लिए जागरूकता शिविर के द्वारा जागरूक किया जा रहा है।

अभी तक 20 पंचायतों में  यह प्रोग्राम किया जा चुका है। कार्यक्रम में प्रधान ग्राम पंचायत खणी डोलमादेवी भी मौजूद रहीं।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने IGMC शिमला में किया 30.90 करोड़ से निर्मित बहुमंजिला "ट्रॉमा ब्लॉक" का लोकार्पण

Thu Mar 9 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आईजीएमसी) के नए ओ.पी.डी. ब्लॉक में लगभग 30.90 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ट्रॉमा ब्लॉक का लोकार्पण किया।ट्रॉमा ब्लॉक के इस बहुमंजिला भवन में फिजियोथैरेपी वार्ड, स्पेशल वार्ड, आपातकालीन चिकित्सा इकाई, गहन देखभाल […]

You May Like

Breaking News