खालिस्तानी समर्थक पंजाबी अमृत पाल सिंह के फरार होने के बाद हिमाचल में भी हाई अलर्ट, बॉर्डर पर चैकिंग बढ़ाई

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद पंजाब में हड़कंप मचा हुआ है। पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भी सुरक्षा के लिहाज से सरकार ने हाई अलर्ट किया है।

पंजाब के साथ लगने वाले हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकि कोई संदिग्ध हिमाचल प्रदेश में न घुस सके।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद हिमाचल प्रदेश में भी सुरक्षा के लिहाज से हाई अलर्ट किया गया है।

हालांकि बेवजह किसी भी पर्यटक को तंग नहीं किया जाएगा यह सुनिश्चित करने के भी पुलिस को निर्देश दिए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला के संजौली में हीटर से लगी बहुमंजिला भवन में आग, बड़ा हादसा टला

Mon Mar 20 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला राजधानी शिमला के संजोली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बहुमंजिला भवन में आग लग गयी। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नही हुआ है। समय रहते छोटा शिमला व माल रोड से अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। प्राप्त […]

You May Like

Breaking News