शिमला में भाजपा में बगावत, MC चुनाव में पार्षद आरती चौहान का टिकट कटने पर इंजघर से किया निर्दलीय नामांकन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला नगर निगम चुनाव में टिकट न मिलने से भाजपा में बगावत शुरू हो गई है। पूर्व में भाजपा की पार्षद रही आरती चौहान ने पार्टी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है।

पार्टी से टिकट ना मिलने के बाद आरती ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

सोमवार को अपने समर्थकों के साथ आरती चौहान उपायुक्त कार्यालय पहुंची जहां सहायक आयुक्त के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इंजन घर वार्ड इस बार अनारक्षित वार्ड है और हाल ही में शामिल हुए विकास थापटा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि इस वार्ड से भाजपा की ही पूर्व पार्षद आरती चौहान ने भी अपनी दावेदारी पेश की थी लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नही दी।

जिसके चलते आरती ने आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भर दिया है। ऐसे में इंजन घर वार्ड में भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है।

आरती चौहान ने कहा कि भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया था लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर दूसरे वार्ड के रहने वाले व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है। जबकि वह इंजन घर में रहते नही हैं वे सिमिट्री में रहते है।

इस वार्ड में उन्होंने करोड़ो के काम किए है इसके बावजूद पार्टी ने उनका टिकट काटा है। जबकि अन्य वार्डो में पार्टी ने पूर्व 6 पार्षदों को टिकट दिए है और उनका टिकट काट दिया है। जिसके बाद आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने जा रही है।

उन्होंने कहा वार्ड की जनता ही उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कह रही है। जनता के कहने पर चुनाव लड़ रहे है।

वन्ही पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पार्टी में कोई बगावत नहीं है लोगों की अपनी महत्वकांक्षएं रहती है जिसके बाद इस तरह के फैसले लिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि अभी 22 अप्रैल तक विड्राल का समय है। लेकिन कांग्रेस को उम्मीदवार तक नही मिल रहे हैं। नगर निगम चुनाव में हुए विलंब को लेकर कांग्रेस को दोषी ठहराया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहुंचेंगी शिमला, 19 अप्रैल को HPU के दीक्षांत समारोह में वितरित करेंगी डिग्रियां

Tue Apr 18 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला करेंगे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर […]

You May Like