सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल प्रदेश के बनखंडी में “बड़ा चिड़ियाघर” स्थापित करने के लिए केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण C&A से मिली पूर्व स्वीकृति

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश के लिए यह बड़े गौरव व खुशी का पल है कि वन्यप्राणी प्रभाग, हिमाचल प्रदेश वन विभाग के अथक प्रयासों के कारण राज्य में एक बड़े चिड़ियाघर की स्थापना के लिए केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सी. जेड. ए.) से पूर्व स्वीकृति मिल गई है।

बड़े चिड़ियाघर की स्थापना वन्यजीव संरक्षण प्रयासों को सृदृढ़ करने और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कांगड़ा ज़िला के बनखण्डी में बड़े चिड़ियाघर की स्थापना कांगड़ा को राज्य की ‘‘पर्यटन राजधानी’’ बनाने की दिशा में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के ड्रीम परियोजनाओं में से एक है।

हिमाचल प्रदेश सरकार, वन विभाग हिमाचल प्रदेश के वन्यप्राणी प्रभाग के अधिकारियों व वन्यजीव संरक्षण विशेषज्ञों ने हिमाचल प्रदेश में बड़े चिड़ियाघर की स्थापना के लिए समर्पित रूप से प्रयास किए जिसके फलस्वरूप आज हिमाचल प्रदेश में बड़े चिड़ियाघर की स्थापना के लिए केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधीकरण (सी. जेड. ए.) से पूर्व स्वीकृति मिली है।

प्रदेश में इस चिड़ियाघर की स्थापना से पर्यटन को बढ़ावा मिलने, रोज़गार के अवसर पैदा होने और क्षेत्र के समाजिक-आर्थिक विकास में योगदान मिलने की सम्भावनाएं बढ़ जाएंगी।
राजीव कुमार, प्रधान मुख्य अरण्यपाल ;वन बल प्रमुखद्ध हिमाचल प्रदेश ने जानकारी देते हुए बताया कि जून, 2023 को बुलाई गई केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सी जेड ए) की 108 वीं तकनीकी समिति की बैठक के दौरान बड़े चिड़ियाघर की स्थापना के प्रस्ताव का गहन मूल्यांकन किया गया। सावधानीपूर्वक विचार और जांच के बाद, समिति ने इसकी स्थापना के लिए मंजूरी देने की सिफारिश की।

हिमाचल प्रदेश में बड़ा चिड़ियाघर, वन्यजीव संरक्षण और वन्यजीवों की जानकारी लोगों को देने में अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि बड़े चिड़ियाघर की प्रस्तावना एक विश्व स्तरीय सुविधा के रूप में की गई है जिसमें हिमाचल प्रदेश और अन्य क्षेत्रों के मूल वन्यजीवों को रखा जाएगा।

यह पर्यटकों के लिए वन्यजीवों से जुड़ने, उनके प्राकृतिक व्यवहारों का निरीक्षण करने और उनके पारिस्थितिक महत्व की गहरी समझ विकसित करने के लिए एक असाधारण सुविधा के रूप में काम करेगा।

बड़े चिड़ियाघर की स्थापना का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा के महत्व के बारे में लोगों जागरूक करना है।

चिड़ियाघर की स्थापना के लिए अब चिड़ियाघर डिजाइनिंग पर विशेषज्ञ समूह द्वारा उल्लेखित आवश्यक शर्तों को पूरा करने की दिशा में काम किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा ने कारगिल विजय दिवस पर की शहीद सैनिकों के नाम पर झूठी ब्यानबाजी ओछी राजनीति- मेजर जनरल राणा

Thu Jul 27 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रभारी व उपाध्यक्ष मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा, सेवानिवृत्त ने कहा कि कल 26 जुलाई को भारतीय सेना द्वारा कारगिल की ऊंची चोटियों पर पाकिस्तानी सेना को परास्त करने व शहीद सैनिकों की शहादत को याद करते हुए मनाया जाता है। प्रदेश […]

You May Like

Breaking News