मर्डर- शिमला में पुजारी की हत्या, मंदिर के समीप झाड़ियों में मिला शव

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राजधानी शिमला के साथ लगते कांती गांव में हत्या का एक मामला सामने आया है। शातिरों ने गांव में स्थित भूतनाथ मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी है। यही नहीं हत्या के बाद शव को मंडी4 के समीप ही झाड़ियों के बीच फैंक दिया ताकि किसी को इसकी भनक न लग सके।

मृतक की पहचान 59 वर्षीय सुनील दास निवासी मूलतः महाराष्ट्र का के रूप में हुई है। यह कांती गांव के भूतेश्वर मंदिर में कुछ समय से पुजारी था। कांति गांव कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है।


जानकारी के अनुसार पुजारी बीते दो वर्षों से मंदिर में रह रहा था। मर्डर इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मामला सामने आने पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक पुजारी के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। जिसके बाद फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सुबूत तलाशे।

अंदेशा जताया जा रहा है कि डंडों के वार से पुजारी को हत्या की गई है। ये मंदिर सुनसान जगह पर होने के चलते बही तक कोई पुख्ता सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी कर अनुसार सुनील दास मार्च 2021 से भूतेश्वर मंदिर में रह रहा था। 8 अगस्त को कुछ अनुयायियों ने सुनील दास से संपर्क किया था, लेकिन मोबाइल बंद था।

भूतेश्वर मंदिर पहुंचे तो वहां भी पुजारी मौजूद नहीं था। संदिग्ध परिस्थितियों में ग़ायब होने पर अनुयायियों ने पुजारी की तलाश शुरू की।

शनिवार को उसका शव मंदिर से 15 मीटर फासले पर ही झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के खिलाफ ढली थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- शिमला शहरी और ग्रामीण उपमंडल क्षेत्र के सभी निजी व सरकारी "स्कूलों" में 14 अगस्त को "अवकाश"

Sun Aug 13 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमलाजिला शिमला में पिछले 2 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश और आगामी दिनों की मौसम रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए तथा स्कूली बच्चों व स्कूल कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर, शिमला शहरी और ग्रामीण उपमंडल के सभी स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है। इसमें हिमाचल […]

You May Like

Breaking News