file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

सालों से एक ही जगह जमे कर्मचारियों को अब हिलना होगा, राजस्व विभाग ने जिला व डिवीजन कैडर को “स्टेट कैडर” बनाया

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सालों से एक ही जगह जमे कर्मचारियों को अब हिलना होगा। हिमाचल सरकार ने ऐसे कर्मचारियों को अब प्रदेश भर के अलग अलग स्तनों में तबादला करने के आदेश जारी कर दिए हैं ।

प्रदेश के राजस्व विभाग ने जिला व डिवीजन कैडर के कर्मचारियों को “स्टेट कैडर” बना दिया है। इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना के अनुसार जो कर्मचारी वर्षों से अपने निश्चित जिला या डिवीजन कार्यालय में डटे थे उन्हें अब दूसरे जिलों के कार्यालयों में सेवाएं देने जाना पड़ेगा। यानी उनका तबादला अब प्रदेश भर में किसी भी कार्यालय में हो सकेगा।

इसका लाभ कर्मचारियों की कार्यक्षमता पर पड़ेगा। अन्यथा एक ही कार्यालय में बैठकर परफॉर्मेंस तो घटती जा ही रही थी अलबत्ता काम भी पेंडिंग और कछुआ गति से हो रहा था। जिस पर लगाम लगेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

SMC शिक्षकों की मांगों के समाधान के लिए कैबिनेट सब कमेटी गठित- मुख्यमंत्री

Wed Oct 4 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां हिमाचल प्रदेश एसएमसी टीचर्ज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। . उनके हितों के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है। यह […]

You May Like

Breaking News