भाजपा हर रोज सुबह 10 बजे बनाएगी सरकार को घेरने के लिए रणनीति, रोज नए रूप में होगा घेराव -रणधीर

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

शिमला, भाजपा के विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में नेताप्रतिपक्ष कक्ष विधानसभा परिसर में संपन्न हुई।

उन्होंने बताया कि विधायक डालने तय किया कि किस प्रकार से राज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर भाजपा के विधायक अपना पक्ष रखेंगे इसके ऊपर विधायकों का क्रम तय हो गया है। 

इस विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा आक्रामक रहेगी और हर रोज प्रातः 10 बजे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रतिदिन की रणनीति तय करेगी। 

भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में होने जा रहा है इसको लेकर भी विधायक दल ने चर्चा करी और 16, 17 फरवरी को कौन-कौन विधायक दिल्ली रवाना होंगे उसको लेकर भी पूर्ण चर्चा की गई। 

विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा, कांग्रेस पार्टी को उनकी विफलताओं के लिए घेरेगी। जिस प्रकार से कर्मचारी वर्ग पूरे प्रदेश में पीड़ित है उसको लेकर भी विधानसभा में पूर्ण रूप से चर्चा की जाएगी।

सरकार ने जिस प्रकार से बिलासपुर में जनप्रतिनिधि और जनता के ऊपर एक्शन लिया उसको भी लेकर कल भाजपा आक्रामक रूप में रहेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमचल सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन संरक्षण योजना से "एंटी हेलनेट" को हटाना दुर्भाग्यपूर्ण- चेतन बरागटा

Thu Feb 15 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हर साल ओलावृष्टि के कारण करोड़ो के सेब नष्ट हो जाते है।किसान-बागवान की फसल को ओलावृष्टि से बचाने के लिए पूर्व भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन संरक्षण योजना मे एंटी हेल नेट को भी जोड़ा था।  भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा कि इस योजना के […]

You May Like

Breaking News