विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा नहीं होगा स्वीकार-सुक्खू

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में सत्य की जीत होती है। उन्होंने सत्यमेव जयते का नारा बुलंद करते हुए कहा कि भाजपा ने तोड़फोड़ कर भारत सरकार गिराने की कोशिश की।

विधायकों को करोड़ों रुपए के प्रलोभन दिए गए. उन्होंने कहा कि अभी भी विधायकों को प्रलोभन दिए जा रहे थे, लेकिन कांग्रेस के विधायकों ने अपनी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा स्वीकार करने का कोई औचित्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह उनके छोटे भाई हैं. विक्रमादित्य को जो भी नाराजगी होगी, उसे दूर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. बता दें कि सुबह के वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विक्रमादित्य सिंह ने अपना इस्तीफा देने की बात कही थी।

उन्होंने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर कांग्रेस की सरकार बनी, लेकिन मौजूदा सरकार ने वीरभद्र सिंह को ही भुला दिया।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा बनाने के लिए रिज में दो गज तक की जमीन नहीं दी गई।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस के 6 बागी विधायकों पर दल बदल कानून के तहत अध्यक्ष ने फैंसला रखा सुरक्षित

Wed Feb 28 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला विधानसभा अध्यक्ष ने 6 बागी विधायकों पर दल बदल कानून के तहत फैंसला रखा सुरक्षित सरकार और बागी विधायको के वकीलों की दलीलों को सुनने के बाद फैंसला रखा सुरक्षित। दल बदल कानून के तहत सरकार कारवाई की सदन में रखी थीं मांग बजट पारित करने के […]

You May Like

Breaking News